डेढ़ साल की बच्‍ची के बार-बार रोने से नाराज रहता था सौतेला पिता, थप्‍पड़ मार ले ली जान..

खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार में नाजो खातून अपने दूसरे पति अनूप कुमार पटेल के साथ रहती थी। नाजो का पहले पति से डेढ़ साल की बेटी थी।

ghaziabad 1

विभु मिश्रा, गाजियाबाद: डेढ़ साल की बच्‍ची का बार बार रोना सौतेले पिता को रास ना आया। इस बात को लेकर अक्‍सर उसका पत्‍नी से झगड़ा होता रहता था। एक दिन विवाद बढ़ गया। सौतेले पिता ने बच्‍ची पर हाथ उठा दिया। एक थप्पड़ इतना घातक साबित हुआ कि बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार का है। यहां नाजो खातून अपने दूसरे पति अनूप कुमार पटेल के साथ रहती है। अनूप बिहार के छपरा का रहने वाला है। करीब एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। नाजो की पहली शादी से एक डेढ़ साल की बेटी है, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि अनूप बच्ची के दिन भर रोने को लेकर नाराज रहता था। इसी बात पर पति-पत्नी में तनातनी बनी रहती थी।


14 दिसंबर को हुआ झगड़ा

14 दिसंबर को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। गुस्से में आकर अनूप ने मासूम बच्ची को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिवार को शुरुआत में चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं हो सका, जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई।


पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी सच्‍चाई

अगले दिन नाजो खातून ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाहरी तौर पर शरीर पर कोई गहरी चोट नहीं देखी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की सच्चाई खोल दी। रिपोर्ट में आया कि बच्ची की मौत एंटी मॉर्टम इंजरी यानी किसी कठोर वार से लगी अंदरूनी चोट के कारण हुई है।


पत्‍नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को किया अरेस्‍ट

पत्‍नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता अनूप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बच्ची को थप्पड़ मारने की बात कबूल की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply