प्रेमी संग दिखी पत्नी को नीले ड्रम के डर से छोड़ा, याद सताई तो पुलिस से वापस दिलाने की गुहार..

यूपी में मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों एक प्रकरण चर्चाओं में बना हुआ है। पत्नी के अवैध संबंध का खुलासा होने पर उसे छोड़ देने वाले युवक को अब पत्नी की याद सताने लगी है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए।

यूपी में मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों एक प्रकरण चर्चाओं में बना हुआ है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पत्नी के अवैध संबंध का खुलासा होने पर उसे छोड़ देने वाले युवक को अब पत्नी की याद सताने लगी है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए। उस वक्त युवक ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई थी कि नीला ड्रम प्रकरण वाली मुस्कान की तरह उसकी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सकती है। वहीं दूसरी ओर, महिला ने साफ तौर पर पति के साथ जाने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई है।

सात दिसंबर की रात युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। दोनों को पकड़कर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। अगले दिन थाने में तीनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत के दौरान महिला के मायके पक्ष के लोग नाराज होकर महिला को उसके हाल पर छोड़कर चले गए थे।

महिला के पति ने नीले ड्रम वाली मुस्कान द्वारा अंजाम दिए गए सौरभ हत्याकांड का हवाला देते हुए अपनी जान का खतरा बताते हुए पत्नी को साथ में रखने से इंकार कर दिया था। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ धार्मिक स्थल में जाकर विवाह कर लिया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक का पत्नी के प्रति प्रेम फिर से जाग उठा है। उसने पुलिस से पत्नी को वापस दिलाने की मांग की है। महिला ने कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। प्रेमी के साथ ही रहेगी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

Leave a Reply