Sex Racket in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के देवपुरी भाटीपुरा इलाके में स्थित एक मकान पर सोमवार देर रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छापेमारी की गई। पुलिस ने सात युवतियों समेत दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा और हिरासत में लेकर थाने ले आए। गिरोह का मुख्य सरगना, उसका एक करीबी सहयोगी फरार हो गए। पकड़े गए दोनों युवक कस्टमर बताए जा रहे हैं। जिस घर में छापेमारी की गई उसके चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

चारों तरफ कैमरे और घर में हो रहा था गंदा काम, 7 लड़कियां, 2 कस्टमर पकड़ाए रंगे हाथ
चारों तरफ कैमरे और घर में हो रहा था गंदा काम, 7 लड़कियां, 2 कस्टमर पकड़ाए रंगे हाथ

एसपी, सीओ कैंट नवीन शुक्ला ने बताया कि कई दिनों से देवपुरी भाटीपुरा स्थित इरशाद पठान उर्फ पन्नू के मकान में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिल रही थी। सोमवार रात रेलवे रोड पुलिस के साथ चार टीम में बनाकर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मौके से 7 युवतियां और दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर थाने आई।

इस मामले में पुलिस ने घंटाघर पर पान की दुकान चलाने वाले ताबिज को भी हिरासत में लिया है जो की लड़कियों की फोटो दिखाकर कस्टमर को इरशाद के पास भेजता था। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद पठान उर्फ पिंकू उसकी पत्नी और दो बेटों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लोगों ने बताया कि आरोपी इरशाद पठान खुद को अधिवक्ता बनाकर क्षेत्र के लोगों को धमकाता था और झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देता था। करीब एक साल से सेक्स रैकेट चला रहा था। इरशाद पठान ने मकान के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। 15 दिन पहले लोगों द्वारा एसएसपी अविनाश पांडेय को सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत की गई थी। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की जांच अब भी जारी है। पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे से कौनकौन लोग जुड़े थे। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।