हिमाचली खबर: बकरीद को लेकर पूरे देश में तैयारियां जारी हैं। बता दें कि बकरीद 28 मई की तारीख को मनाई जाएगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्टिव मोड में हैं। सीएम योगी आदित्यानाथ ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग की है और बकरीद को लेकर पुलिस अफसरों और डीएम को आदेश दिया है। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि बकरीद के दिन खुले में नमाज और कुर्बानी नहीं होगी। आपको बता दें कि सीएम योगी ने बकरीद को लेकर 10 सख्त आदेश जारी किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

खुले में नमाज और कुर्बानी नहीं होगी..., बकरीद को लेकर CM योगी ने दिए 10 सख्त आदेश​
खुले में नमाज और कुर्बानी नहीं होगी…, बकरीद को लेकर CM योगी ने दिए 10 सख्त आदेश​

खुले में नमाज न हो सीएम योगी

बकरीद के मौके पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बकरीद को लेकर पुलिस अफसरों और डीएम को आदेश दिया है कि बकरीद के दिन किसी भी हालत में खुले में नमाज न हो, नमाज मस्जिद परिसर में पढ़ी जाए, खुले में किसी तरह की कुर्बानी नहीं हो, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी और बकरीद का त्यौहार पुरानी परंपरा से  मनाया जाए। इसके साथ सीएम योगी ने साफ सफाई को लेकर भी सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने आदेश दिया है कि कुर्बानी के बाद गंदगी न फैलने दिया जाए। इसके साथ ही हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाए और ईदगाहों पर पुलिस फोर्स तैनात की जाए।

बकरीद पर CM योगी के 10 बड़े आदेश

1. नमाज मस्जिद परिसर में पढ़ी जाए

2. किसी भी हालत में खुले में नमाज ना हो

3. सड़कों को जाम कर नमाज नहीं होगी

4. नमाजियों की संख्या ज्यादा तो शिफ्ट में नमाज अदा करें

5. खुले में किसी तरह की कुर्बानी नहीं हो 

6. प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी

7. कुर्बानी के बाद गंदगी ना फैलाएं

8. हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाए

9. ईदगाहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहे

10. संवेदनशील इलाकों में CCTV ड्रोन से निगरानी हो