हिमाचली खबर: IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा गर्मी बांदा जिले में पड़ी रही है. बीते दो दिनों में आंधीतूफान और बारिश से लखीमपुर, गोंडा और सीतापुर में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है. इस दौरान इन जिलों में हादसे में 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मौसम विभाग ने 28 से 30 मई तक यूपी सहित उत्तर भारत के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

हीटवेव से मिलेगी राहत! IMD का बड़ा अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में 30 मई तक झमाझम बारिश​
हीटवेव से मिलेगी राहत! IMD का बड़ा अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में 30 मई तक झमाझम बारिश​

लखीमपुर, गोंडा और सीतापुर सहित कई जिलों में तूफान के दौरान कई मकानों की दीवार पलट गई. इतना ही नहीं कई जगह तो टीनशेड के उड़ने की खबरें भी सामने आईं. आंधीतूफान के दौरान लखीमपुर के कारीबडेरी गांव में आग से 40 घर जलकर राख हो गए. तूफान के इस आतंक से लोगों में अफरातफरी मच गई. इन हादसों में कई लोग हताहत भी हुए हैं. तेज हवाओं से कई जगह बिजली के पोल और पेड़ भी टूट गए, जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई.

रेल मार्ग बाधित

गोंडा में मनकापुरअयोध्या रेल मार्ग पर तेज तूफान से पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हुआ. कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने की वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. तूफान थमने पर रेलवे कर्मियों ने रेल मार्ग को साफ कराया, जिससे रेल फिर से चल सकी. तेज बारिश, आंधी और तूफान ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मची इस हलचल को लेकर संवेदनाएं प्रकट की.

28 से 30 मई तक बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए. साथ ही पीड़ित परिवारों और किसानों को हर संभव मदद करने का वादा किया. मौसम विभाग ने 28 से 30 मई तक यूपी सहित हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मूकश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तरपूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ एक दिन के इंतजार के बाद लोगों को धुआंधार बारिश देखने को मिल सकती है. एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कई राज्यों में दस्तक दे रहा है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस बंगाल की खाड़ी से पूर्वी भारत में एंट्री लेते हुए उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. आईएमडी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बन रहे चक्रवाती हवाओं के सिस्टम की वजह से 28 मई की शाम से तेज बारिश शुरू हो सकती है. बारिश से मौसम के खुशनुमा होने की उम्मीद जताई जा रही है. तापमान में बड़े स्तर पर गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे हीटवेव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.