हिमाचली खबर: Biryani Recipes: बकरीद के मौके पर दावतों में स्वादिष्ट खाना न बने ऐसा हो ही नहीं सकता। इस दौरान सबसे पहले बिरयानी का नाम जरूर आता है। अगर आप इस बार मेहमानों के लिए कुछ खास और लजीज बनाना चाहते हैं तो बिरयानी की ये 2 शानदार रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। खुशबूदार मसालों और दम चावल का स्वाद हर किसी का दिल जीत लेंगे। खास बात यह है कि इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

बकरीद पर बिरयानी की ये 2 रेसिपी बढ़ा देंगी दावत का स्वाद, हर कोई करेगा वाह​
बकरीद पर बिरयानी की ये 2 रेसिपी बढ़ा देंगी दावत का स्वाद, हर कोई करेगा वाह​

हैदराबादी दम बिरयानी

सामग्री

चिकन मैरिनेशन के लिए
चिकन 700 ग्राम
दही 1 कप
तला हुआ प्याज
अदरक लहसुन का पेस्ट
पुदीना पत्ता
हरी मिर्च
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
नमक

चावल के लिए सामग्री

बासमती चावल
तेजपत्ता
नमक
तले हुए प्याज
घी

झोल के लिए सामग्री

मैरिनेटेड चिकन
पके हुए चावल
तयार किया हुआ झोल
केसर का पानी
तला हुआ प्याज
पके हुए चावल
तयार किया हुआ झोल
केसर का पानी
घी
तला हुआ प्याज

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को तेल में सुनहरा होने तक तलें। अब एक बाउल में तला हुआ प्याज, दही, पुदीना, हरी मिर्च, अदरकलहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें चिकन डालकर अच्छे से कोट करें और कुछ देर मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।

अब एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रख दें और उसमें घी, नमक, तेजपत्ता और दालचीनी डालें। इसके बाद भीगे हुए बासमती चावल डालकर करीब 60 प्रतिशत पका लें। इसके बाद इसे छानकर अलग रख लें।

झोल तैयार करने के लिए दूध में केसर का पानी, इलायची, जावित्रि, पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, नमक और थोड़ी चीनी मिलाएं। अब हांड़ी में सबसे पहले मैरिनेटेड चिकन डालें। इसके ऊपर से चावल की एक लेयर लगाएं। अब झोल, केसर का पानी और तला हुआ प्याज डालें। अब दोबारा चावल की लेयर लगाकर घी, झोल और तली हुई प्याज डालें। अब इसे ढककर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें।

मुरादाबादी बिरयानी

सामग्री

चिकन लेग पीस 1 किलो
हरी मिर्च का अचार 1 बड़ी चम्मच
दही 4 चम्मच
अदरकलहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल 2 चम्मच
हरी मिर्च 6 बड़ीबड़ी कटी हुई
धनिया 1 चम्मच

बिरयानी के लिए सामग्री

तेल 1/3 कप
प्याज 3 मध्यम आकार में कटी हुई
जीरा 1 चम्मच
काली मिर्च 1/2 चम्मच
जावित्री 1
हरी इलायची
बड़ी इलायची
लौंग
तेज पत्ता
मैरीनेटेड चिकन
गुनगुना पानी
नमक स्वादानुसार
बासमती चावल 4 कप
केसर का पानी 1 चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में चिकन, दही, हरी मिर्च का अचार, अदरकलहसुन का पेस्ट, नमक, तेल, हरी मिर्च और धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें। अब एक हांडी में तेल गर्म करें और इसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद जीरा, काली मिर्च, जावित्री, इलायची, लौंग और तेज पत्ता डालकर खुशबू आने तक पकाएं। अब मैरिनेट किया हुआ चिकन डालें और कुछ देर के लिए पकाएं। इसके बाद गुनगुना पानी और नमक डालकर उबालें। अब भीगे हुए चावल डालकर करीब 10 मिनट तक पकने दें। इसके ऊपर से केसर वाला पानी डालें और थोड़े देर दम पर रखें। अंत में इसे तले हुए प्याज और हरे धनिया की मदद से गार्निश करें।