हिमाचली खबर: Most Powerful Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का स्वभाव, उसका साहस और आत्मविश्वास उसकी राशि और उसके स्वामी ग्रह पर निर्भर करता है। राशि चक्र की सभी 12 राशियों में से 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सबसे साहसी, निडर और शक्तिशाली माना गया है। इन राशियों के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा होता है। बड़ी से बड़ी मुसीबत भी इनका हौसला नहीं डिगा पाती है। तो आइए जानते हैं कि वो 4 साहसी राशियां कौनसी हैं, जो कभी किसी मुसीबत से नहीं डरतीं हैं। 

सबसे साहसी और निडर होती हैं ये 4 राशियां, बड़ी से बड़ी मुसीबत भी नहीं डिगा पाती इनका हौसला​
सबसे साहसी और निडर होती हैं ये 4 राशियां, बड़ी से बड़ी मुसीबत भी नहीं डिगा पाती इनका हौसला​

1. मेष राशि 

मेष राशि चक्र की पहली राशि है और इसके स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। अग्नि तत्व की राशि होने के कारण इनके भीतर गजब का नेतृत्व गुण और उत्साह होता है। मेष राशि के लोग किसी भी नई चुनौती से नहीं डरते हैं।। मुश्किल समय में घबराने की जगह इस राशि के जातक अपनी सूझबूझ से जीत हासिल करते हैं।

2. सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा ‘सूर्य देव’ हैं। सिंह राशि का प्रतीक चिंह भी शेर है और इनका स्वभाव भी वैसा ही निडर होता है। इस राशि जातकों का आत्मविश्वास कमाल का होता है। चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, ये बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते। यदि इनके जीवन में कोई बड़ी मुसीबत आ भी जाए तो ये अकेले दम पर उससे लड़ते हैं। इनकी निडरता ही इन्हें हर जगह कामयाबी दिलाती है और समाज में भी मानसम्मान पाते हैं।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं और इस राशि का तत्व जल है। यह राशि अपनी रहस्यमयी ताकत और मानसिक दृढ़ता के लिए जानी जाती है। इस राशि के लोग बाहर से जितने शांत दिखते हैं, अंदर से उतने ही फौलादी होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये संकट के समय बहुत धैर्य से काम लेते हैं और सही समय आने पर ऐसा पलटवार करते हैं कि हर चुनौती को पार कर जाते हैं।

4. मकर राशि

मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। शनि का प्रभाव इन्हें बेहद अनुशासित, मेहनती और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इस राशि के लोग बहुत व्यावहारिक और यथार्थवादी होते हैं।  जब इन पर कोई मुसीबत आती है, तो ये भावुक होने के बजाय चट्टान की तरह अडिग खड़े रहते हैं। इनका धैर्य और अटूट आत्मविश्वास ही इनकी सबसे बड़ी ताकत है।