हिमाचली खबर: Bakrid Suit Designs: बकरीद का त्योहार नजदीक आ रहा है जिसे लेकर महिलाओं की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। यह त्योहार इबादत और खुशियों के साथसाथ ट्रेडिशनल लुक में दिखने का भी खास मौका होता है। इस मौके पर ज्यादातर महिलाएं ऐसे आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं जो ट्रेडिशनल के साथसाथ स्टाइलिश भी दिखें। अगर आप इस अवसर पर कुछ अलग और अट्रैक्टिव पहनने की सोच रही हैं तो कढ़ाई वाले सूट डिजाइन एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है।

आजकल एम्ब्रॉयडरी वाले सूट डिजाइन फैशन ट्रेंड में है जो हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगते हैं। बाजारों में कई तरह के कढ़ाई वाले सूट डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। जिसमें चिकनकारी, मिरर वर्क, थ्रेड एम्ब्रॉयडरी, जरदोजी जैसे डिजाइन पसंद किए जाते हैं।
हैवी एम्ब्रॉयडरी सूट डिजाइन
अगर आप ईद पार्टी में शामिल होने जा रही हैं तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले सूट चुन सकती हैं। गोल्डन या सिल्वर धागों की कढ़ाई वाले सूट मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक देंगे। इसके अलावा हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट भी चूज किए जा सकते हैं जो इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के सूट हर बॉडी टाइप पर स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं।
स्ट्रेट कट सूट डिजाइन
अगर आप गर्मी में हैवी सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो स्ट्रेट कट या ए लाइन सूट डिजाइन चुन सकती हैं। इस तरह के सूट ऑफिस, कैजुअल पार्टी या दावत के मौके पर कैरी किए जा सकते हैं। इसके साथ झुमके, चूड़ियां और हाई हील्स काफी अट्रैक्टिव लुक देंगे।
शरारा सेट सूट डिजाइन
शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा सेट सूट डिजाइन बकरीद लुक को खास बनाने में मदद करेंगे। आजकल शरारा सूट डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के सूट को आप पार्टी या दावत पर आसानी से कैरी कर सकती हैं। गर्मियों में हल्के रंग के सूट कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देने में मदद करते हैं।
मिरर वर्क सूट डिजाइन
बकरीद पर अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो मिरर वर्क सूट डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के सूट आरामदायक होने के साथसाथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। इसमें आप मिंट ग्रीन, पर्पल, ब्लू जैसे कलर चूज कर सकती हैं जो बहुत ही खूबसूरत लुक देंगे। इसके साथ लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो सिर्फ बड़े से झुमके और जूती कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा लाइट मेकअप और हल्के वेवी हेयर स्टाइल लुक को पूरा करने में मदद करेंगे।
इस तरह के रंग चुनें
बकरीद पर स्पेशल दिखना है तो सफेद, पेस्टल पिंक, स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन जैसे रंगों के सूट पहन सकती हैं। इस तरह के रंग गर्मियों में काफी आरामदायक और स्टाइलिश लगेंगे। हल्के रंग वाले चिकनकारी सूट फैमिली गेटटुगेदर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे।



