हिमाचली खबर: किसी भी सिंपल लुक को स्टाइलिश बनाने में हेयर स्टाइल अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि हर बार पार्लर पर जाकर नया हेयर स्टाइल बनवाना संभव नहीं है। ऐसे में आप कुछ खास हेयर एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं जो सिंपल हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव और ट्रेंडी बनाने में मदद कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की हेयर एक्सेसरीज मिल जाती हैं जिन्हें आप कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक के लिए स्टाइल कर सकती हैं। सही एक्सेसरीज बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथसाथ पूरे आउटफिट को नया ट्विस्ट दे सकती है।

जूड़ा पिन
गर्मियों के समय ज्यादातर लोगों को बाल खोलकर रखना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप जूड़ा हेयर स्टाइल बना सकती हैं जो हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। किसी फैमिली फंक्शन या शादी में जा रही हैं तो इसे जूड़ा पिन से स्टाइल करें।
परांदा
सिंपल सी दिखने वाली चोटी में जब पंजाबी स्टाइल परांदा लगाया जाता है तो यह और भी खूबसूरत दिखती है। ट्रेडिशनल लुक में अगर आप चोटी कर रही हैं तो परांदा स्टाइल कर सकती हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। खासकर लंबे बालों पर परांदा काफी अच्छा लगता है।
हेयर क्लिप्स
आजकल मार्केट में रंगीन और मिरर वर्क क्लिप्स मिल रही हैं जिन्हें कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। सिंपल क्लिक को आप घर पर क्रिएटिव तरीके से सजा सकते हैं। जो खुले बालों से लेकर जूड़ा हेयर स्टाइल तक पर खूब जचेगा। आजकल मिनिमल और गोल्डन डिजाइन वाले हेयर पिन काफी ट्रेंड में हैं।
हेडबैंड
हेयर एक्सेसरीज स्टाइल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखाना जरूरी है। हमेशा अपने आउटफिट के हिसाब से ही एक्सेसरीज चुनें। बहुत ज्यादा एक्सेसरीज इस्तेमाल करने से लुक ओवर हो सकता है। ऐसे में अपने बालों के हिसाब से एक्सेसरीज चुनें। सही तरीके से चुनी गई एक्सेसरीज आपको स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक दे सकती है।
स्क्रंची
स्क्रंची का फैशन वापस लौट आया है। सिल्क, नेट और वेलवेट फैब्रिक वाले स्क्रंची पोनीटेल या बन हेयर स्टाइल को अट्र्रैक्टिव बना सकते हैं। यह बालों को टाइट बांधने की जगह हल्का और आरामदायक लुक देते हैं। कैजुअल और ट्रैवल लुक के लिए इस तरह की हेयर एक्सेसरीज चुन सकती हैं।
किसी भी हेयर स्टाइल को खास और यूनिक बनाने के लिए उसको एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इनके अलावा भी कई एक्सेसरीज मार्केट में मिलती हैं जिन्हें आप किसी खास फंक्शन या त्योहार पर स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, सिंपल हेयर एक्सेसरीज को आप डेली यूज में स्टाइल कर सकती हैं जो लुक को थोड़ा हटके बनाने में मदद करेंगी।



