हिमाचली खबर: Home Remedies for Tiny Insects in Kitchen: किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है जिसकी साफसफाई बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार आपके देखा होगा कि सफाई के बाद भी अक्सर किचन में छोटेछोटे कीड़े उड़ने लगते हैं। खासकर फलों, सब्जियों, खाने के बर्तनों, किचन के डस्टबिन के आसपास छोटेछोटे कीड़े ज्यादा दिखाई देते हैं। ऐसा तब होता है जब फलों या सब्जियों को ज्यादा समय तक बाहर रखा जाता है। इनकी वजह से खाने की चीजें दूषित हो सकती हैं।

किचन में फलों और सब्जियों के आसपास उड़ने वाले छोटे-छोटे कीड़ों से हैं परेशान, भगाने में मदद करें ये घरेलू तरीके​
किचन में फलों और सब्जियों के आसपास उड़ने वाले छोटे-छोटे कीड़ों से हैं परेशान, भगाने में मदद करें ये घरेलू तरीके​

कई लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करना किचन में एक सुरक्षित विकल्प नहीं माना जाता है। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक तरीकों की मदद से कीड़ों को दूर रखा जा सकता है।

विनेगर और डिशवॉश सॉप का घोल

एक बाउल में विनेगर, लिक्विड डिशवॉश सोप और चीनी लें। तीनों चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करें और फिर प्लास्टिक फिल्म की मदद से बाउल को ढक दें। अब इसमें कुछ छेद कर दें। इसे फलों, डाइनिंग टेबल और किचन स्लैब पर रख सकते हैं। इससे कीड़े आसानी से भाग जाएंगे।

दालचीनी पाउडर

दालचीनी की महक से कीड़े दूर भागते हैं। ऐसे में किचन की उन जगहों पर दालचीनी का पाउडर छिड़क दें जहां पर आपको कीड़े उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। खास तौर पर किचन के कूड़ेदान या खुले फलों के कटोरे में इसे जरूर डालें। इससे छोटेछोटे कीड़े दूर भागेंगे।

सेब का सिरका

सेब का सिरका सफाई में बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश सॉप और सेब का सिरका मिलाएं। इससे कीड़े आकर्षित होंगे।

नाली की सफाई

अगर किचन सिंक में बर्तनों को रखने पर अक्सर कीड़े उड़ने लगते हैं तो इसके लिए नाली की सफाई जरूरी है। इसके लिए आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप नमक मिलाएं। इस सूखे मिश्रण को नाली में डाल दें। अब एक कप सफेद सिरका डालें। नमक नाली की गंदगी को गलाने में मदद करेगा और बेकिंग सोडा से नाली साफ हो जाएगी। इसे 12 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर नाली में गर्म पानी डालकर धो दें।

किचन की नियमित रूप से साफसफाई इन छोटेछोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद करेगी। अगर किचन में रखे डस्टबिन में बारबार कीड़े हो जाते हैं तो उसे नियमित रूप से साफ करें। इससे कीड़े पनप नहीं पाएंगे और खाने की चीजें भी सुरक्षित रहेंगी।