
विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) अंग्रेजी भाषा के सबसे महान कवि, नाटककार और अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें अक्सर इंग्लैंड का ‘राष्ट्रीय कवि’ और ‘बार्ड ऑफ एवन’ कहा जाता है। उनका जन्म 1564 में स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन, इंग्लैंड में हुआ था। उनकी रचनाएं आज भी दुनिया भर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और थिएटरों में पढ़ी और निभाई जाती हैं। उन्होंने लगभग 38 नाटक लिखे, जिन्हें मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा जाता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। न्होंने 154 सोनेट लिखीं, जो प्रेम, समय और मृत्यु जैसे विषयों पर आधारित हैं। शेक्सपियर ने अंग्रेजी भाषा को हजारों नए शब्द और मुहावरे दिए जो आज भी हम इस्तेमाल किए जाते हैं। विलियम शेक्सपियर ने कुछ ऐसे कोट्स भी दिए जो आज भी लोगों को मोटिवेट करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए विलियम शेक्सपियर के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके प्रेरक, अनमोल विचार।
William Shakespeare Motivational Inspirational Quotes in Hindi
1. कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।
2. दुनिया एक रंगमंच है, और सभी स्त्री-पुरुष सिर्फ पात्र हैं; उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है।
3. बुद्धिमानी से और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।
4. खुद के प्रति सच्चे रहो। यह अनिवार्य है, जैसे रात के बाद दिन आता है, वैसे ही तुम किसी के प्रति गलत नहीं हो सकते।
5. प्यार अंधा होता है और प्यार में डूबे लोगों की अच्छे या बुरे की समझ कम हो जाती है।
6. दुखी लोगों के पास कोई अन्य इलाज नहीं, बल्कि केवल आशा है।
7. एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है, मगर एक बुद्धिमान खुद को मूर्ख समझता है।
8. समय का मरहम हर घाव भर देता है।