जानेमाने अर्थशास्त्री Jeffrey D. Sachs का मानना है कि भारत अपनी मौजूदा आर्थिक रफ्तार बनाए रखे तो 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सकता है. उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका, कूटनीति और रणनीतिक स्वतंत्रता को लेकर भी अहम सुझाव दिए, जो भविष्य की नीति दिशा तय कर सकते हैं. प्रख्यात अर्थशास्त्री Jeffrey D. Sachs ने भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि भारत अपनी मौजूदा विकास दर और नीतिगत दिशा को बनाए रखता है, तो 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

भारत 2047 में बन जाएगा विकसित राष्ट्र! इस इकोनॉमिस्ट ने की भविष्यवाणी
भारत 2047 में बन जाएगा विकसित राष्ट्र! इस इकोनॉमिस्ट ने की भविष्यवाणी

सैक्स के मुताबिक, भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से उभरती ताकत है और आने वाले वर्षों में यह वैश्विक स्थिरता और शांति का प्रमुख स्तंभ बन सकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को अपनी विदेश नीति में संतुलन बनाए रखना चाहिए और किसी एक वैश्विक शक्ति के साथ पूरी तरह जुड़ने से बचना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत को यूनाइटेड स्टेट के नेतृत्व वाले किसी भी ऐसे गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए, जो खुले तौर पर चाइना के खिलाफ हो. सैक्स का मानना है कि भारत और चीन के बीच जो भी विवाद हैं, उन्हें द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाना बेहतर होगा.

सैक्स ने Quadrilateral Security Dialogue को लेकर भी अपनी राय रखी और कहा कि भारत को इससे दूरी बनानी चाहिए. उनके अनुसार, भारत का ऐतिहासिक झुकाव NonAligned Movement की ओर रहा है, जो आज भी एक प्रासंगिक और संतुलित रणनीति हो सकती है. इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि यूनाइटेड नेशनल्स सिक्योरिटी काउंसिल में भारत को स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए और इस दिशा में चीन को भी समर्थन करना चाहिए. उन्होंने विकसित भारत 2047 विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि भारत की दीर्घकालिक आर्थिक और सामाजिक प्रगति का रोडमैप है, जिसे सही नीतियों और वैश्विक संतुलन के साथ हासिल किया जा सकता है.