11 साल बाद OTT पर फिर छाई ये फिल्म, नेटफ्लिक्स टॉप-5 में ट्रेंड कर रही अनोखी लव स्टोरी

Ayushmann Bhumi Pednekar Debut Film Dum Laga Ke Haisha Trending On Netflix

Dum Laga Ke Haisha Trending On Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए दिन नई और पुरानी फिल्में ट्रेंड करती रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि कभी-कभी सालों पुरानी फिल्में भी दर्शकों का दिल जीतकर ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेती हैं। इन दिनों एक ऐसी ही 11 साल पुरानी हिंदी फिल्म प्लेटफॉर्म के टॉप-5 में शामिल हो गई है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्म के बारे में…

यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। करीब 1 घंटा 50 मिनट की इस फिल्म को मशहूर बैनर यशराज फिल्म्स के तहत बनाया गया था। अपनी अलग और दिल को छू लेने वाली कहानी के कारण इसने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे साधारण युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी परिवार की मर्जी से एक ओवरवेट लड़की से कर दी जाती है। शादी के बाद वह अपनी वैवाहिक जिंदगी से खुश नहीं रहता और पत्नी से दूरी बनाने लगता है। जब उसकी पत्नी को इस बात का अहसास होता है, तो वह मायके चली जाती है और रिश्ते को खत्म करने का फैसला करती है।

कहानी मोड़ तब लेती है जब हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि दोनों के बीच धीरे-धीरे समझ और फिर प्यार पनपने लगता है। रिश्तों की उलझन, आत्मसम्मान और भावनाओं की बारीकियों को फिल्म बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है।

इस फिल्म में और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। खास बात यह है कि यह की डेब्यू फिल्म थी और उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी। दरअसल यहां बात हो रही है ‘दम लगा के हईशा’ की, जो एक बार फिर दर्शकों की पसंद बन गई है और ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है।

-

IMDb पर भी ‘दम लगा के हईशा’ की शानदार रेटिंग

आपको बता दें कि फिल्म को IMDb पर 7.5/10 की दमदार रेटिंग मिली है। यह रेटिंग बताती है कि ‘दम लगा के हईशा’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह रखती है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह रोमांटिक-ड्रामा आपके वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

Leave a Reply