हिमाचली खबर: अधिकतर लोग सादे चावल से जब ऊब जाते हैं तो पुलाव या फिर बिरयानी बनाते हैं। लेकिन इसके अलावा भी चावल से कई सारी डिश तैयार की जा सकती है, जिसमें से एक नारियल चावल है। यह एक आसान और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे नारियल, मसालों और करी पत्तों के साथ तैयार किया जाता है। यह दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजनों में से एक है, जिसे त्योहारों और खास अवसरों पर बनाया जाता है।

करी पत्ते, ताजा नारियल, हरी मिर्च अदरक और हींग जैसी सामग्री से तैयार होने वाला ये डिश बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है। दक्षिण भारत में इसे आमतौर पर थेंगई साधम और कोब्बरी अन्नम के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह की साइड डिश है, जिसे दही या करी वाले व्यंजनों के साथ परोसा जाता है।
दो तरीकों से बनता है कोकोनट राइस
दक्षिण भारत में नारियल चावल मुख्य रूप से दो तरीकों से बनाया जाता है। पहला तरीका यह है कि सभी मसालों और करी पत्तों का तड़का लगाया जाता है। इसके बाद इसमें नारियल और पहले से पके हुए चावल मिला दिए जाते हैं, जिसके चलते यह डिश काफी कम समय में तैयार हो जाती है।
दूसरा तरीका वनपॉट डिश है, जिसमें चावल को मसालों और नारियल के दूध के साथ पकाया जाता है, जो बनने के बाद बेहद स्वादिष्ट लगता है। आइए जानते हैं पारंपरिक और आसान तरीके से कोकोनट राइस बनाने की विधि।
नारियल चावल बनाने के लिए सामग्री
1 कप चावल
2 कप पानी
तड़के के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच तेल या घी
आधा छोटा चम्मच राई
आधा छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच चना दाल
आधा बड़ा चम्मच उड़द दाल
1215 काजू
1 सूखी लाल मिर्च
1520 करी पत्ते
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
1 चुटकी हींग
1 से 1.5 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
आधा छोटा चम्मच नमक
पके और पूरी तरह ठंडे किए हुए चावल
स्वाद बढ़ाने के लिए वैकल्पिक सामग्री
थोड़ा कद्दूकस किया हुआ गाजर
थोड़ा कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
कुछ पुदीने की पत्तियां
थोड़ा हरा धनिया
नारियल राइस बनाने का आसान तरीका
चावल तैयार करें
दक्षिण भारत में आमतौर पर पोन्नी या सोना मसूरी चावल का इस्तेमाल करते हैं। सबसे पहले चावल को 23 बार अच्छी तरह धो लें। इसे 1520 मिनट के लिए भिगो कर भी रख सकते हैं। अब चावल को पका लें। यह पूरी तरह पकने चाहिए, लेकिन उसके दाने अलगअलग और खिले रहने चाहिए। अब इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
तड़का लगाएं
अब एक कड़ाही या पैन में 2 चम्मच तेल या घी गर्म कर इसमें राई डालकर चटकने दें। फिर जीरा, चना दाल और उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब काजू और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
मसाले तैयार करने का तरीका
कड़ाही में करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर धीमी आंच पर 12 मिनट तक भून लें, जब तक करी पत्ते कुरकुरे न हो जाएं। अब एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह मिला दें।
नारियल मिलाएं
अब ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 3040 सेकंड तक हल्के हाथों से चलाते रहें। ध्यान रहे इसे भूनना नहीं है। अब ठंडे किए हुए चावल को कड़ाही में डालें और नमक डालकर सभी सामग्री को धीरेधीरे अच्छे से मिला दें।
सर्व करने का तरीका
अब गैस बंद कर दें और स्वाद चख लें। अगर जरूरत पड़े तो नमक मिला लें। तैयार नारियल चावल को आप दही, पापड़, पनीर कुरमा, सोचा चंक्स कुरमा, आलू कुरमा या वेजिटेबल कुरमा के साथ परोस सकते हैं।



