LahaulSpiti News: हिमाचल प्रदेश के लाहौलस्पीति जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. उदयपुरकिलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई. हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में छह माह की एक मासूम बच्ची भी शामिल है. टैक्सी में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, हादसा उदयपुरकिलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ. कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी जैसे ही इस स्थान से गुजर रही थी, तभी अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। भारी मलबा सीधे टैक्सी पर गिरने से वाहन पूरी तरह दब गया और यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.

खबर अपडेट की जा रही है.

ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।