हिमाचली खबर: Masala Khakhra Recipe: शाम के समय हल्की भूख लगने पर अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में लोग बाजार का तलाभुना खाना खा लेते हैं। लेकिन रोजाना बाहर का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप सेहत और स्वाद का ख्याल रखना चाहते हैं तो घर पर इस बार मसाला खाखरा ट्राई कर सकते हैं। गुजरात का फेमस स्नैक कुरकुरा और मसालेदार होता है जिसकी वजह से इसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

हल्की भूख को दूर करने के लिए घर पर बनाएं मसाला खाखरा, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा खूब पसंद​
हल्की भूख को दूर करने के लिए घर पर बनाएं मसाला खाखरा, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा खूब पसंद​

गेहूं के आटे, बेसन और मसालों से तैयार होने वाला यह स्नैक खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसका कुरकुरापन और चटपटा स्वाद बच्चों और महिलाओं को बहुत पसंद आता है। इसे बनाना आसान है और नाश्ते में चाय के साथ खाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

सामग्री

गेहूं का आटा 200 ग्राम
बेसन आधा कप
कसूरी मेथी एक चम्मच
अजवाइन एक चम्मच
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
हरी मिर्च पांचछह
दूध एकदो कप
नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन लें। उसमें कसूरी मेथी, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा तेल डालें। इन सभी को अच्छे से मिला लें। अब इसमें पानी की जगह दूध डालें और ठीक से गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा नरम रहे और न ज्यादा सख्त।

अब इसे करीब 1520 मिनट तक ढक कर रख दें। इसके बाद गुंथे हुए आटे की छोटीछोटी लोइयां बनाएं। फिर बारीबारी से इन लोइयों में सूखा आटा लगा कर इन्हें चपाती की तरह बेलन की मदद से वृत्ताकार पतला बनाएं। अब तवे को गर्म करें और उस पर तेल का लेप लगाकर खाखरा उस पर डाल दें। एक तरफ हल्का सिक जाने पर उसे पलट दें।

अब इस पर तेल लगा कर एक कटोरी की मदद से दबाकर कुरकुरा होने तक सेंके। इसे प्लेट में रखकर ऊपर से ढक दें, नहीं तो नमी की वजह से ये नरम हो जाएगा। यह तोड़ने पर पापड़ की तरह टूटने लगे, इसी तरह तैयार करें। सारे खाखरा इसी तरह बनाएं। इन्हें चाय के साथ या फिर अचार या अपनी मन पसंद चटनी के साथ परोसा जा सकता है। इसे स्टोर करने के लिए किसी एयर टाइट डिब्बे में रखें जिससे ये जल्दी खराब नहीं होंगे।