India

Today Weather : आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Newz Fast, New Delhi Today Weather : पिछले कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा हैं। इस तापमान से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं। मानसून आन के बाद अभी कई राज्यों में लू चलने की स्थिति बनी हुई हैं।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के भागों में आज लू का अलर्ट जारी किया गया हैं। लेकिन इसी के बीच आईएमडी ने आज इन राज्यों में जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। आइए जानते है नीचे खबर में आज के मौसम का हाल-

(Today Weather) मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आपको बता दें कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

Also Read This:Haryana Weather News : हरियाणा के 14 जिलों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

इसी के साथ बताया है कि जम्मू और कश्मीर के ऊपर एक औसतन समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर एक चक्रवात परिसचंरण बना हुआ हैं। (Today Weather : आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट)

पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर से उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश (Today Weather)

Also Read This : Monsoon News : उत्तर भारत में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। इनके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में बारिश हुई हैं। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिणी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, सिक्किम, उप-हिमालयी, असम, त्रिपुरा के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply