भुवनेश्वर में चेन स्नैचिंग के मामलों में पुलिस ने राकेश राउत को गिरफ्तार किया है. आरोपी बीते 10 साल तक अपराध से दूर रहकर 15 दुकानें चला रहा था. आर्थिक तंगी के कारण वह फिर अपराध में लौट आया. उसकी पत्नी भी वारदात में शामिल पाई गई है.

पत्नी के साथ 10 साल पुराने कारनामें में उतरे दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Crime News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। कटक-भुवनेश्वर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने 10 सालों तक अपराध से तौबा करे रखी. इन दस सालों में उसने अपने लिए 15 दुकानें बनाई. इसके बाद, उसको उसकी जिंदगी ऐसे दो राहे पर ले आई, जहां से उसने एक बार फिर अपने पुराने कारनामों को अंजाम देना शुरू कर दिया. इन कारनामों में उसकी पत्नी भी उसके साथ बराबर की भागेदार बनी हुई थी. आरोपी शख्स के खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को भी अरेस्ट कर लिया है.
कटक-भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्त सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश राउत के रूप में हुई है. आरोपी राकेश को चंद्रशेखरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चंद्रशेखरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है. इसके अलावा, कई अन्य थानाक्षेत्रों में भी आरोपी राकेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ सोने की चेन बरामद की हैं. इनमें से तीन चेन की पहचान पीड़ितों ने कर ली है. पुलिस ने इन चेन्स को उनके असली मालिकों को सौंप दिया है. पुलिस अब बाकी मामलों की जांच करते हुए अन्य पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.
- सीपी सुरेश देव दत्त सिंह के अनुसार, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राकेश राउत पहले भी चेन स्नैचिंग के अपराधों से जुड़ा रहा है.
- उसने करीब 10 साल पहले अपराध की दुनिया छोड़ कर अपना कारोबार शुरू किया था. इस दौरान उसने करीब 15 दुकानें भी खड़ी कर ली और आम आदमी की तरह जिंदगी जीने लगा.
- हाल ही में आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उसने फिर से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. इस बार वारदातों को अंजाम देने में उसकी पत्नी बराबर की साझेदार बनी हुई थी.
- राकेश राउत और उसकी पत्नी बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देते थे. राउत पहले किसी महिला को निशाना बनाकर उसकी चेन छीनता था और फिर उसकी पत्नी बाइक पर उसके साथ बैठ जाती थी.
- दोनों ऐसे दिखाते थे जैसे कोई आम दंपति सफर कर रहा हो. इस वजह से न तो लोगों को उन पर शक होता था और न ही पुलिस उनको रोकती थी.
राकेश के मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्त सिंह के अनुसार, राकेश राउत और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद चंद्रशेखरपुर और आसपास के इलाकों में चेन स्नैचिंग से जुडे़ वारदातों की गुत्थी सुलझ गई है. फिलहाल पुलिस राकेश राउत और उसकी पत्नी के पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है. पुलिस यह यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है



