Fishermen of Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मछुआरों की जिंदगी बेहतर करने का शिद्दत से प्रयास कर रहे हैं. उनका मिशन किसानों को खुशहाल करना भी है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री दाहोद जिले की तीन दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन गरबाडा तहसील के पाटा डूंगरी स्थित ठक्करबापा सरोवर पहुंचे.

ने यहां पूरे इलाके का गंभीरता के साथ मुआयना किया. सीएम भूपेंद्र पटेल ने सरोवर के क्षेत्र, जल संग्रह क्षमता, पानी के भंडार और जल वितरण व्यवस्था की विधिवत जानकारी प्राप्त की.

नीर वाटिका में बरगद का पौधा रोपा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटा डूंगरी स्थित नीर वाटिका में बरगद का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली के संवर्धन का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने पाटा डूंगरी में ठक्करबापा सरोवर का दौरा कर जल संग्रह और जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया.

साथ ही मछुआरों के साथ संवाद कर रोजगार, शिक्षा और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

मछुआरों के साथ रोजगार को लेकर संवाद

सरोवर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्थानीय मछुआरों के साथ रोजगार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने मछुआरों के दैनिक कामकाज, मत्स्याखेट व्यवसाय, उनके बच्चों की शिक्षा, रोजगार, आय और व्यापार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की. मछुआरों का जीवन खुशहाल बनाने के प्लान पर जोर दिया है.