Lucknow: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

UP News: “UP की 95% जनता BJP को हराना चाहती है”, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान…
UP News: “UP की 95% जनता BJP को हराना चाहती है”, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान…

बता दें, अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार द्वारा Enforcement Directorate , Central Bureau of Investigation और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों को दबाने के लिए इन संस्थाओं का गलत तरीके से उपयोग हो रहा है।

वहीं, उपचुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए चुनावों में “वोट लूटने” की घटनाएं सामने आई हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश की 95 प्रतिशत जनता भाजपा को सत्ता से बाहर देखना चाहती है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और मौजूदा सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और बयान को लेकर सियासी बहस शुरू हो गई है।