Vaishakh Purnima Upay: इस साल 1 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जा रही है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाता जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके अलावा,ये दिन दानपुण्य के लिए भी उत्तम माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे पूर्णिमा पर किन उपायों को करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है।

वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 काम
-
गंगाजल मिलाकर स्नान करें
कहते है, के दिन सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान के लिए जाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और करें और व्रत का संकल्प लें।
-
सत्यनारायण भगवान की कथा
इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कराना बेहद शुभ बताया गया है। कहते हैं इससे घर परिवार में सुखसमृद्धि आती है।
-
सत्तू, जल और कपड़ों का दान
वैशाख पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व माना गया है। खासतौर से इस दिन सफेद तिल, पानी, चीनी, पंखा, सत्तू, जल और कपड़ों का दान करना बहुत लाभकारी होता है।
-
पीपल के पेड़ की पूजा
पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। कहते हैं इससे देवीदेवताओं के साथसाथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
चंद्रमा को अर्घ्य
पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। कहते हैं इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में सुखशांति आती है।
वैशाख पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में वैशाख मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस महीने में किए गए स्नान, दान और जपतप का विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से वैशाख पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होने के साथसाथ भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है ।



