
Varsha Usgaonkar 47 Lakh Cheating Case: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ठगी का शिकार हो गई हैं। ‘दूध का कर्ज’ और तिरंगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं वर्षा समेत अन्य अभिनेत्रियों ने एक फिल्म निर्माता और बिल्डर पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उनकी आरोपी अविनाश जाधव से व्यावसायिक पहचान थी। जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। उसने कम समय में अधिक मुनाफा देने और एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा दिलाया था।
वर्षा उसगांवकर को दी धमकी
नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा उसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये आरोपी को दिए। शुरुआत में आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए 4 लाख 52 हजार रुपये वापस भी किए, लेकिन इसके बाद भुगतान बंद कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। बाद में जब वे डोंबिवली जाकर उससे मिले और पैसे की मांग की, तो उसने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि वह पैसे नहीं लौटाएगा।
शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत
पूरा मामला सामने आने के बाद अभिनेत्रियों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी तो अपने जाल में नहीं फंसाया।
वर्षा उसगांवकर का करियर
गौरतलब है कि वर्षा उसगांवकर का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘हनीमून’, ‘सोने की जंजीर’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह मराठी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस घटना ने में हलचल मचा दी है और कलाकारों के बीच निवेश को लेकर सतर्कता की चर्चा तेज हो गई है।