हिमाचली खबर: Vastu Tips For Home: घर केवल ईंटपत्थर से बनी चार कोने की दीवारें नहीं होती है बल्कि वहां मौजूद ऊर्जा घर में रहने वालों के स्वास्थ्य, करियर व पारिवारिक जीवन पर गहरा असर डालती है। कभीकभी घर में बिना बात के भी कलह व तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण वास्तु से संबंधित हो सकता है।

Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत​
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत​

वास्तु के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा के वास से भी घर में भारीपन सा महसूस होता है। इसे दूर करने के लिए घर में कपूर जलाना औऱ महादेव के इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है।

कपूर जलाने के फायदे

  • सकारात्मक ऊर्जा और शांति: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर की सुगंध से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में सुखशांति आती है।
  • शुद्ध हवा: कपूर जलने पर निकलने वाला धुआं एंटीबैक्टीरियल होता है, जिससे आसपास की हवा शुद्ध होती है।
  • कीड़ेमकोड़े: इसकी तेज महक मच्छरों और छोटे कीड़ों को घर से दूर रखने में मदद करती है।
  •  मानसिक तनाव में राहत: पूजा या आरती के समय कपूर की भीनी सुगंध मन को शांत करती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इसे प्राणायाम के दौरान भी जलाया जा सकता है।

ऐसे करेंगे कपूर का इस्तेमाल, तो बनी रहेगी शांति

कपूर को प्रतिदिन आरती के समय, सुबह और शाम पूजा के समय जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाना चाहिए। इससे घर का औरा साफ होता है। इसके बाद कपूर को घर के मुख्य द्वार पर घुमाकर एक कोने में रख देना चाहिए। इससे घर के भीतर बुरी नजर और नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। अगर सोते समय बुरे सपने आते हों, तो सोने से पहले कमरे में कपूर जलाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है। साथ ही बुरे सपने आने भी बंद हो जाते हैं।

शिव मंत्र का जाप

भगवान शिव को नकारात्मकता का संहारक माना जाता है। कपूर जलाते समय अगर का जाप किया जाए, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। इस मंत्र की ध्वनि से निकलने वाले कंपन से घर के कोनेकोने से डर, दरिद्रता और उदासी भाग जाती है। मन से मिटते हैं और स्थिरता आती है।

भगवान शिव के मंत्र का जाप करने से तनाव कम होता है और नींद गहरी आती है। साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसे जपने से पहले मन को शांत और स्वस्थ करें।

घर की सुखशांति के लिए बदलाव

  • घर में साफसफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में टूटे हुए कांच का सामान या फिर बंद घड़ी इत्यादि नहीं रखना चाहिए, इससे तरक्की के मार्ग में रूकावट आती है।
  • सुबह उठते ही घर की खिड़कियां व दरवाजे खोल देनी चाहिए। इससे घर में ताजी हवा औऱ सूरज की रोशनी प्रवेश करती है ,जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।