हिमाचली खबर: Shukra Nakshatra Gochar 2026: मई के आखिरी दिन शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र देव को को धन, वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र देव अपनी स्थिति बदलते हैं तो जातकों के जीवन में सुखसुविधाओं और धन की स्थिति में बड़ा फेरबदल होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मई 2026 को शुक्र ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र  में सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर गोचर करेंगे और वह 11 जून तक इस नक्षत्र में रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति और राशि स्वामी बुध ग्रह हैं।  शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों को अचानक से धन लाभ और करियर में अपार सफलता मिलेंगी। आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

मई के आखिरी दिन शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि​
मई के आखिरी दिन शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि​

इन 5 राशियों के सुखसौभाग्य में होगी बंपर वृद्धि

  1. मेष राशि शुक्र का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए फलदायी रहने वाला है। आपकी आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। यदि कोई पुराना कर्ज था तो उससे मुक्ति मिल सकती है। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और सुखसुविधा की नई चीजें घर आ सकती हैं।

  2. मिथुन राशि शुक का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। कारोबारियों के लिए यह मुनाफा वाला रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नया पद मिल सकता है और आय में वृद्धि के पूरे योग हैं। समाज में  मानसम्मान बढ़ेगा और आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

  3. कन्या राशि शुक के नक्षत्र गोचर से कन्या राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शुक्र देव सुखसौभाग्य के द्वार खोलेंगे। पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव दूर होंगे और रिश्तों में मजबूती आएंगी। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आगे चलकर व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

  4. वृश्चिक राशि शुक का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से वाहन या नया मकान खरीदने का सपना अब पूरा हो सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लॉटरी या पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर यह नक्षत्र परिवर्तन मानसिक शांति और भौतिक सुख लेकर आ रहा है।

  5. मकर राशि शुक्र का नक्षत्र गोचर मकर राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। यदि आप लंबे समय से पैसे की किल्लत या किसी जमीनजायदाद के विवाद से परेशान थे तो अब आपको उससे हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। करियर में एक नया मुकाम हासिल करेंगे। आपके काम की वर्कप्लेस पर जमकर सराहना होगी।