दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले वीडियो गेम GTA 6 का क्रेज हर जगह देखने को मिल रहा है. दुनियाभर के गेमर्स और दूसरे लोग भी ऑफिस से ऑफ लेकर इस गेम खेले. अभी इस गेम के लिए पीसी यूजर्स को इंताजर करना पड़ रहा है. इसी बीच PC गेमर्स के लिए एक नई खबर सामने आई है. गेम के अनऑफिशियल PC पोर्ट पर काम कर रहे डेवलपर्स ने बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब Windows PC पर गेम के कुछ हिस्से चल सकते हैं. सिर्फ यही नहीं पहले के मुकाबले ग्राफिक्स और फ्रेम रेट में भी बदलाव देखने को मिला है. लेकिन अभी इस गेम को PC पर ठीक से खेलने के लिए ज्यादा समय लग सकता है.

GTA 6 के लीक हुए Xbox गेम फाइल्स के आधार पर कुछ डेवलपर्स अनऑफिशियल PC पोर्ट बनाने में लगे हुए हैं. इससे पहले गेम का लगभग 209GB का Xbox बिल्ड लीक हुआ था. इसके बाद इसकी एग्जीक्यूटेबल फाइल भी सामने आई थी. वहीं TakeTwo Interactive ने इस मामले में एक्शन लेते हुए GitHub के 3,007 रिपॉजिटरी को टारगेट बनाया था. इसके बाद भी कुछ डेवलपर्स ने इस पर काम जारी रखा.
GTA 6 के PC पोर्ट में क्या हुआ सुधार?
DSOGaming की 25 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार Belobug नाम के एक डेवलपर के अनऑफिशियल बिल्ड में GTA 6 के कुछ हिस्से लगभग 3 से 4 FPS पर चलने का दावा कर दिया है. इस बिल्ड में गाडियां, पेड़पौधे, पानी, लाइटिंग और कैरेक्टर की बनावट पहले से ज्यादा एडवांस दिखाई दे रही है. वहीं PC Gamer और सोशल मीडिया पर सामने आई दूसरी रिपोर्ट्स में कुछ एक्सपेरिमेंटल बिल्ड के 10 से 16 FPS तक पहुंचने का भी दावा किया है. लेकिन अलगअलग बिल्ड में इसका प्रदर्शन अलग है और इन डेटा की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.
PC पर GTA 6 का पहला चैप्टर भी चलने का दावा
TechRadar की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ अनऑफिशियल बिल्ड के गेमप्ले वीडियो में के शुरुआती मिशन दिखाई दिए हैं. इनमें लूसिया का जेल वाला सीक्वेंस और Leonida Keys में गाड़ी चलाने वाले हिस्से शामिल हैं. सोशल मीडिया अकाउंट Is GTA 6 on PC ने भी यह अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में गेम 30 FPS तक पहुंच सकता है. लेकिन अभी यह सिर्फ एक अनुमान है. अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.
TakeTwo एक्शन के बाद भी जारी है काम
TakeTwo Interactive पहले ही Project Leonida और उससे जुडी हजारों GitHub रिपॉजिटरी के खिलाफ कॉपीराइट का रिपोर्ट कर चुका है. इसके बाद भी कुछ डेवलपर्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.
PC पर कब आएगा GTA 6?
Rockstar Games ने अभी तक GTA 6 के PC वर्जन की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. अभी यह गेम PlayStation 5 और Xbox Series X और Series S पर उपलब्ध है. इसकी कंसोल रिलीज 19 नवंबर को हुई थी. ऐसे में PC गेमर्स को ऑफिशियल रिलीज के लिए अभी इंतजार करना होगा.



