हिमाचली खबर: भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में 53 किलोग्राम भारवर्ग में उतरने वाली विनेश को सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा झटका लगा। युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनेश को 64 से मात दी और फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में मीनाक्षी ने बढ़त बनाए रखी। इस हार के साथ विनेश का एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना समाप्त हो गया।

विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना​
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना​

दूसरी ओर, मीनाक्षी ने इस जीत से अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए चयन प्रक्रिया में बड़ा कदम आगे बढ़ाया। विनेश की हार भारतीय कुश्ती जगत के लिए एक बड़ा उलटफेर मानी जा रही है, क्योंकि उनसे ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी।

खबर में अपडेट किया जा रहा है…