Lucknow Road Hole: में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। तेज ने प्रशासन की पोल खोल दी है। राजधानी में यूनिवर्सिटी के पास भारी बारिश के चलते सड़क धंसने से 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। हद तो तब हो गई जब इसमें पास से जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाइक समेत गिर गया। इसमें वह घायल हो गया।

Lucknow के IT Chauraha पर धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरे बाइक सवार !
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आईटी चौराहे पर मुख्य मार्ग अचानक धंसने से 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया। यह हादसा पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के ठीक सामने और मेट्रो लाइन के नीचे हुआ। सड़क… pic.twitter.com/0xbSHqyJzp
— Bansal News Official September 2, 2026
घटना की जानकारी लगते ही क्रेन बुलवाई गई। मौके पर पुलिस और की टीमें पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से को बाहर निकाला गया। युवक का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सड़क पर 10 से 12 फीट का गड्ढा
गड्ढे की गहराई लगभग 10 से 12 फीट आंकी गई, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गईं इस गड्ढे की वजह से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। फिलहाल और पुलिस की टीमें गड्ढे को भरने के काम में लगी हैं, लेकिन इस घटना ने राजधानी में सड़कों के रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी है ।



