हिमाचली खबर: Saree Fashion Tips and Tricks: महिलाओं के लिए साड़ी एक ऐसी आउटफिट है जो एवरग्रीन और खूबसूरत मानी जाती है। यह न सिर्फ पारंपरिक लुक देती है बल्कि स्टाइलिश और एलिगेंट भी लगती है। हालांकि कई बार साड़ी पहनने में कुछ गलतियां पूरा लुक बिगाड़ सकती है। गलत फैब्रिक, ढीली प्लीट्स, ज्यादा भारी ब्लाउज या गलत रंग आपका लुक खराब कर सकते हैं।

अगर आप साड़ी में स्लिम और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो सही ड्रेपिंग और स्टाइलिंग की मदद से फैशनेबल लुक पा सकती हैं। ऐसे में साड़ी पहनते समय कुछ गलतियां करने से बचें जिसकी वजह से लुक बेकार दिख सकता है।
सही फैब्रिक
कई बार हम गलत फैब्रिक चुन लेते हैं जिसकी वजह से साड़ी एकदम फूलीफूली लगने लगती है। जैसे कॉटन, शिफॉन या जॉर्जेट जैसे फैब्रिक को सही तरीके से स्टाइल नहीं किया जाए तो इनका लुक बहुत ही खराब लग सकता है। खासकर इस तरह के फैब्रिक वाली साड़ियों को पहनने में भी बहुत समय लगता है।
पेटीकोट
साड़ी के साथ गलत तरह का पेटीकोट इस्तेमाल करना भी आपके लुक को खराब कर सकता है। अगर आप कॉटन के पेटीकोट पहन रही हैं तो इसके साथ केवल सूती, बनारसी या सिल्क की साड़ियां पहनें। वहीं शिफॉन, साटन या नेट की साड़ियों के लिए हमेशा साड़ी शेपवियर का इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक बहुत ही स्टाइलिश और स्लिम लगेगा।
लंबाई पर ध्यान न देना
अगर आप साड़ी की लंबाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो चलनेफिरने में दिक्कत हो सकती है। अगर आपने साड़ी के साथ बहुत ज्यादा लंबा पेटीकोट लिया है तो यह बारबार नीचे दिखाई देता है जो काफी अजीब लगता है। वहीं साड़ी को नीचे तक लंबा रखना और पेटीकोट को छोटा रखने से साड़ी नीचे से सिकुड़ सकती है। अगर आप पार्टी या आउटिंग के लिए साड़ी कैरी कर रही हैं तो हमेशा हील्स पहनकर ही साड़ी पहनें। इससे आपकी साड़ी ऊंची या नीची नहीं होगी और लुक भी एकदम शानदार आएगा।
गलत जगह पर बांधना
अगर साड़ी को हम बहुत ज्यादा ऊपर या नीचे बांधते हैं तो उससे भी लुक खराब हो सकता है। इसलिए पेटीकोट को हमेशा अपनी नाभि के ठीक पास या थोड़ा सा नीचे बांधें। इससे आप साड़ी में स्टाइलिश और एलिगेंट लगेंगी।
साड़ी प्लीट्स को सेट न करना
कई बार साड़ी की प्लीट्स फूलीफूली नजर आती हैं जो पूरे लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में साड़ी की प्लीट्स बनाते समय इन्हें हेयर स्ट्रैटनर से सेट कर लें। इससे साड़ी अच्छे से सेट हो जाएगी और शानदार लुक देगी।
साड़ी कलर का चुनाव
अगर आप साड़ी में स्लिम दिखना चाहती हैं तो सटल और लाइट कलर कॉम्बिनेशन चुनने की जगह डीप और डार्क कलर की साड़ी को चुन सकते हैं। इससे आपका लुक काफी अट्रैक्टिव और एलिगेंट लगेगा।
गलत ब्लाउज
साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ब्लाउज भी अहम भूमिका निभाता है। ढीला ब्लाउज पूरी साड़ी का लुक खराब कर सकता है। ऐसे में सही फिटिंग और फैब्रिक का ब्लाउज चुनें जो लुक को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकता है।



