टाटा मोटर्स की सबसे किफायती SUV Tata Punch ने भारतीय बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. लॉन्च के करीब पांच साल के भीतर ही इस SUV ने 8 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि को हासिल करने वाली यह Tata Nexon के बाद कंपनी की दूसरी SUV बन गई है.

Tata Punch को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था. जून 2026 के आखिर तक इसकी कुल 7,97,479 यूनिट की बिक्री हो चुकी थी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके बाद जुलाई 2026 के शुरुआती दिनों में सिर्फ 2,521 यूनिट और बिकते ही इसने 8 लाख बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया.

5 महीनों में 1 लाख यूनिट सेल

Punch की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जून 2026 में इसकी 21,006 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री हुई. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसी वजह से यह वित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही में 60,321 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी बन गई. दिलचस्प बात यह है कि फरवरी 2026 में Punch ने 7 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था. इसके बाद केवल पांच महीनों में 1 लाख यूनिट बिक गईं. फरवरी से जून 2026 तक हर महीने इसकी बिक्री लगातार बढ़ती रही. खास बात यह भी है कि लॉन्च के बाद पहली बार इसी साल तीन अलगअलग महीनों में Punch की बिक्री 20 हजार यूनिट से ज्यादा रही.

फेसलिफ्ट मॉडल से बदला खेल

इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ फेसलिफ्ट मॉडल माना जा रहा है. नए मॉडल में पहले के मुकाबले नया डिजाइन, नया इंटीरियर, नए फीचर्स और नए इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई. Tata Punch फिलहाल पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध है. पेट्रोल मॉडल की कीमत करीब 5.70 लाख रुपये, CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 6.80 लाख रुपये और Punch EV की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है.

इंजन, माइलेज और फीचर्स

नई Punch में 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है. वहीं CNG मॉडल में 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह परफॉर्मेंस देता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मॉडल 18.8 से 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG मॉडल 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज मिल जाता है. फीचर्स की बात करें तो Tata Punch में 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच टचस्क्रीन, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इस SUV को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है.