
CGPSC 2025 Interview Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक जरुरी खबर सामने आई है. बुधवार को राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण यानी इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया है. नई तारीख जल्द ही घोषित की जायेगी.
राज्य सेवा परीक्षा-2025 का इंटरव्यू स्थगित
इस सम्बन्ध में आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से 20 विभागों के कुल 265 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन-साक्षात्कार का आयोजन किया जाना था. जो दिनांक 20 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली थी.
लेकिन अपरिहार्य कारणों से इंटरव्यू को स्थगित किया गया है. आयोग ने तारीखें टालने की वजह नहीं बताई है. जल्द ही नई तिथि जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी. नई तारीख जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया उसी के अनुसार होगी.
608 कैंडिडेट्स का हुआ था चयन
बता दें, आयोग ने 20 अलग-अलग सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती के लिए प्री परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की थी. जिसमे 3921 कैंडिडेट्स सफल हुए थे. 3921 कैंडिडेट्स राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसका आयोजन 06, 07, 08 एवं 09 जून 2026 को किया गया था. 608 कैंडिडेट्स इसमें सफल हुए जो अब इंटरव्यू और डाक्यूमेंट्स जांच में शामिल होने वाले थे.
मुख्य परीक्षा रिजल्ट पर कांग्रेस ने लगाए थे आरोप
लेकिन मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कांग्रेस और कुछ अभ्यर्थियों ने में भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाये थे. उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. उन्होंने इंटरव्यू स्थगित करने की मांग की थी. आरोप था साक्षात्कार हेतु निर्धारित अनुपात का पालन नियमतः कुल विज्ञापित पदों (265) के विरुद्ध न्यूनतम तीन गुना (795) अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए होना चाहिए. लेकिन मात्र 608 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. इसकी जांच की जानी चाहिए.



