हिमाचली खबर: अगर प्रेगनेंसी टेस्ट किट में एक लाइन गहरी और दूसरी हल्की दिखाई दे रही है, तो इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। कई मामलों में हल्की दूसरी लाइन भी प्रेगनेंसी का संकेत हो सकती है। हालांकि, इसका सही मतलब समझने के लिए मैक्योर हॉस्पिटल की कोफाउंडर, स्त्री रोग एवं IVF एक्सपर्ट डॉ. गीता जैन बता रही हैं कि प्रेगनेंसी टेस्ट में हल्की लाइन आने का क्या मतलब होता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

प्रेगनेंसी टेस्ट में एक लाइन डार्क और दूसरी फीकी आए तो इसका क्या मतलब होता है? जानें एक्सपर्ट की राय​
प्रेगनेंसी टेस्ट में एक लाइन डार्क और दूसरी फीकी आए तो इसका क्या मतलब होता है? जानें एक्सपर्ट की राय​

प्रेगनेंसी टेस्ट एचसीजी हार्मोन का पता लगाती है

प्रेगनेंसी टेस्ट किट शरीर में बनने वाले एचसीजी हार्मोन का पता लगाती है जो गर्भ ठहरने के बाद बढ़ना शुरू होता है। अगर दूसरी लाइन हल्की दिखाई देती है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि प्रेगनेंसी शुरुआती स्टेज में है और शरीर में hCG का स्तर अभी कम है। जैसेजैसे दिन बढ़ते हैं, यह हार्मोन बढ़ता है और लाइन अगली बार टेस्ट करने पर ज्यादा गहरी दिख सकती है।

फीकी लाइन का कारण

कई बार फीकी लाइन आने का कारण टेस्ट बहुत जल्दी कर लेना भी हो सकता है। अगर पीरियड मिस होने से पहले या तुरंत बाद टेस्ट किया जाए, तो एचसीजी का स्तर इतना अधिक नहीं होता कि लाइन पूरी तरह डार्क आए। ऐसे मामलों में डॉक्टर आमतौर पर 48 से 72 घंटे बाद दोबारा टेस्ट करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इस दौरान हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है।

गलत तरीके से टेस्ट

कभीकभी गलत तरीके से टेस्ट करने, ज्यादा पानी पीने से यूरिन के पतला हो जाने, या एक्सपायर्ड टेस्ट किट इस्तेमाल करने की वजह से भी हल्की लाइन दिखाई दे सकती है। इसलिए, सुबह की पहली यूरिन से टेस्ट करना अधिक सही माना जाता है, क्योंकि उस समय एचसीजी हार्मोन का स्तर ज्यादा कंसंट्रेटेड होता है।

फीकी लाइन का मतलब हमेशा प्रेगनेंसी नहीं होता

हालांकि, हर फीकी लाइन का मतलब हमेशा प्रेगनेंसी नहीं होता। कुछ मामलों में ‘इवैपोरेशन लाइन’ भी दिखाई दे सकती है, जो टेस्ट रिजल्ट पढ़ने के तय समय के बाद नजर आती है और भ्रम पैदा कर सकती है। इसलिए किट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सही समय पर रिजल्ट पढ़ना बेहद जरूरी है।