हिमाचली खबर: घर की पानी की टंकी की साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ज्यादातर घरों में इसकी साफ सफाई सालभर में एक बार की जाती है, जिससे इसमें काई और बैकटीरिया पनपने लगते हैं। इसकी साफ सफाई के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं, इन्हीं में से एक है पानी की टंकी में नीम का पत्तियां डालना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है। यहां हम बता रहे हैं कि पानी की टंकी में नीम की पत्ती डालने से क्या होता है।

1. नेचुरल कीटनाशक
नीम की पत्तियों में एज़ाडिरैचिटन, निम्बिन और निम्बिडिन जैसे पानरफुल कंपाउंड पाए जाते हैं। इन तत्वों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जब आप पत्तियों को टंकी में डालते हैं, तो ये तत्व धीरेधीरे पानी में घुलते हैं और पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं।
2. मच्छरों और कीड़ों से बचाव
गर्मी और बारिश के मौसम में पानी की टंकी में मच्छर पनपने लगते हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नीम एक नेचुरल कीट निवारक की तरह काम करता है। टंकी के पानी में नीम की पत्तियां डालने से मच्छर उसमें अपने अंडे नहीं दे पाते, जिससे मच्छरों का लार्वा खत्म हो जाता है और पानी साफ हो जाता है।
3. काई करे साफ
धूप और नमी के कारण पानी की टंकी की दीवार पर काई जम जाती है। यह काई पानी को दूषित करती है और उसमें बदबू पैदा करती है। ऐसे में नीम के पत्तियों का इस्तेमाल इससे छुटकारा दिला सकता है। नीम के एंटीफंगल गुण टंकी की दीवारों में काई को जमने से रोकते हैं।
4. पानी की दुर्गंध दूर करे
कई बार टंकी का पानी रखेरखे उसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। नीम की पत्तियां डालने से दुर्गंध दूर होगी और पानी से बैक्टिरिया का भी सफाया होगा।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
नीम की एक या दो ताजी टहनियों से पत्तियां तोड़ लें और उन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन पत्तियों को एक साफ, पतले सूती कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें। इस पोटली को टंकी के पानी में डाल दें। इस पोटली को हर 15 से 20 दिन में बदलते रहें।



