हिमाचली खबर: कई बार रोजरोज के खाने से बच्चे बोर हो जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि उनके लिए ऐसा क्या बनाया जाए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो साथ ही स्वादिष्ट भी हो। ऐसे में कई बार स्वाद बदलने के लिए बाजार के खाने का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले फूड्स में अधिक तेल और मसाले मिलाए जाते हैं, जो स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन ये सेहत के लिए फायदेमंद होंगे या नहीं, इसकी कोई गरंटी नहीं होती है। अधिक तेल और मसाले के चलते कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यहां पर 7 ऐसी रेसिपी के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे आप हफ्ते के सातों दिन अलगअलग व्यंजन ट्राई कर सकते हैं।

बच्चों को रात में क्या खिलाएं, 7 दिन के लिए 7 हेल्दी फूड्स​
बच्चों को रात में क्या खिलाएं, 7 दिन के लिए 7 हेल्दी फूड्स​

1 सब्जियों वाला पराठा
रात में डिनर के रूप में बच्चों के लिए सब्जियों से भरपूर यानी वेजिटेबल पराठा बना सकते हैं। चुकंदर, गाजर, प्याज, आलू या पनीर भरकर बनाया गया पराठा स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और अन्य पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं।

2 मूंग दाल खिचड़ी
अगर रात में बच्चों के लिए कुछ हल्का बनाना चाहते हैं कि मूंग दाल की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं। यह हेल्दी होने के साथ ही जल्दी पचने वाला भोजन है, जिसे आप कम समय में बना सकते हैं। इसमें प्रोटीन, जरूरी मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। खिचड़ी को और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें मटर, गाजर और बीन्स जैसी सब्जियां डाल सकते हैं। बच्चों को इसे आप अचार, पापड़ और टमाटरधनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

3 सूजी उपमा
उपमा हल्का, आसानी से पचने वाला और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोषण बढ़ाने के लिए आप शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, टमाटर, प्याज और ब्रोकली जैसी सब्जियां मिला सकते हैं। यह जल्दी पचने के साथ ही शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

4 इडली और सांभर
बच्चों के मुंह का स्वाद बदलने के लिए आप रात के खाने में इडली और सांभर भी बना सकते हैं। दाल और सब्जियों से भरपूर सांभर प्रोटीन, विटामिन्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आप डिनर में यह साउथ इंडियन डिश ट्राई कर सकते हैं।

5 पालक पनीर
बच्चों को आप रात में पालक पनीर और रोटी खाने में दे सकते हैं। पालक में आयरन, फोलेट और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। पनीर प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसे आप घी लगी रोटी के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हैं।

6 पनीर भुर्जी और रोटी
रात के समय बच्चों को खाने में पनीर भुर्जी और रोटी दे सकते हैं। यह जल्दी बनने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर पनीर बच्चों की हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।

7 ओट्स चीला
ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रात के खाने में आप बच्चों को सब्जियों से भरपूर ओट्स चीला दे सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आप बच्चों को हर दिन रात में अलगअलग व्यंजन दे सकते हैं, जिससे उनके मुंह का स्वाद भी बना रहेगा और यह हेल्दी भी होती हैं।