
रंगों का त्योहार होली दो दिन मनाया जाता है। इसके पहले दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगवाली होली खेलते हैं। इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को है तो वहीं होली 4 मार्च को खेली जाएगी। बता दें होलिका दहन का पावन पर्व फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इस दिन लोग अपने घर के आस-पास किसी स्थान पर लकड़ियां इकट्ठा करते हैं और फिर शुभ मुहूर्त में इन लकड़ियों में आग जलाई जाती है। इसे ही होली जलाना कहा जाता है। चलिए जानते हैं इस साल होली जलाने का मुहूर्त क्या रहने वाला है।
होली कब जलाई जाएगी 2026
होली फाल्गुन पूर्णिमा की शाम में जलाई जाती है और इस साल ये पूर्णिमा 2 मार्च की शाम 05:55 से 3 मार्च की शाम 05:07 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा।
होली जलाने का शुभ मुहूर्त 2026
होली जलाने का शुभ मुहूर्त 3 मार्च 2026 की शाम 06 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। भद्रा पूंछ 01:25 AM से 02:35 AM तक रहेगी। भद्रा मुख 02:35 AM से 04:30 AM तक रहेगी।
होलिका दहन का महत्व
होलिका दहन का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का दहन कराया था। इसी घटना की याद में हर साल होली जलाई जाती है। इस दिन लोग लकड़ी और उपलों से आग जलाकर परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं और होली की अग्नि में नई फसलें भी अर्पित करते हैं।