उत्तर प्रदेश : थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करने वाली युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला.घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची सदर बाजार पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी थी। टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी और वहीं रह रही थी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। युवती की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुँच गए.
छुट्टी पर घर लौट रहा आईटीबीपी का एक जवान लापता, गोरखपुर में मिला सामान ये भी पढ़ें छुट्टी पर घर लौट रहा आईटीबीपी का एक जवान लापता, गोरखपुर में मिला सामान पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है.हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है.थाना सदर बाजार पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.