यूपी में कब है एसआईआर की आखिरी तारीख, क्या दोबारा बढ़ेगी डेट?..


लखनऊ। यूपी में तेजी से एसआईआर का काम चल रहा है। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख जरूरत पड़ी तो तीसरी बार भी बढ़ाई जा सकती। अभी दूसरी बार 26 दिसंबर तक एसआईआर की तारीख को बढ़ाया गया है। ऐसे में 26 दिसंबर फिलहाल एसआईआर की आखिरी तारीख है। हालांकि इसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है। यूपी में 2.95 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं।

चुनाव आयोग ने इन्हें अनकलेक्टेबल (असंग्रहीत) श्रेणी में रखा है और अब बीएलओ व बीएलए इन्हें ढूंढ़ने का कार्य कर रहे हैं। LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा कहते हैं कि अभी जो कार्य चल रहा है उसकी समीक्षा अंतिम दिन 26 दिसंबर को की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार तारीख बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

अभी नए मतदाता बनाने, 2.95 करोड़ मतदाताओं को ढूंढ़ने और पुरानी मतदाता सूची से नई मतदाता सूची की मैपिंग की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं कि अगर यूपी में जरूरत हो तो एसआईआर की तारीख बढ़ाई जाए। ऐसे में अब इस पर मंथन किया जा रहा है। ये भी पढ़ें:विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड बर्दाश्त नहीं, फर्जी एजेंटों को जेल भेजें: सीएम योगी

राजनीतिक दलों के बीएलए भी बूथवार गायब मतदाताओं को ढूंढ़ने में बीएलओ के साथ लगे हुए हैं। अभी तक 82 प्रतिशत से अधिक मतदताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से की जा चुकी है। प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 2.95 करोड़ मतदाता नहीं मिल रहे हैं और सत्यापन न होने पर इनका नाम काटा जाना तय है। वहीं यूपी में विधानसभा चुनाव भी वर्ष 2027 में होने हैं, ऐसे में अभी मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए काफी समय है।

Leave a Reply