फरवरी के महीने में, उत्तर प्रदेश की कौन सी 5 टूरिस्ट प्लेस घूमने के लिए हैं बेस्ट, आप भी बना लें प्लान

क्या आप भी अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका ढूंढते रहते हैं? क्या आपको भी घूमने-फिरने का शौक है? अगर हां, तो आप उत्तर प्रदेश में स्थित इन बेहद खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ या फिर दोस्तों के साथ या फिर अकेले भी इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए उत्तर प्रदेश में स्थित ऐसी ही कुछ टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

वाराणसी- उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी में एक से बढ़कर एक घूमने की जगह हैं। गंगा के घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक, कई जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। आपको कम से कम एक बार इस आध्यात्मिक नगरी को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

आगरा- क्या आप कभी आगरा गए हैं? अगर नहीं, तो अपने पार्टनर के साथ एक बार आगरा जरूर जाएं। यहां पर विश्व के सात अजूबों में से एक अजूबा है। आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए टूरिस्ट्स की अच्छी खासी तादाद आती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यहां पर आप आगरा किला और फतेहपुर सीकरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मथुरा-वृंदावन- क्या आप अभी तक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि नहीं जा पाए हैं? आपको मथुरा-वृंदावन जरूर जाना चाहिए। मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर और निधिवन जैसी जगह काफी ज्यादा पॉपुलर है।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एक से बढ़कर एक घूमने की जगह हैं। अगर आप लखनऊ को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं, तो आपको इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और लखनवी नवाबों की संस्कृति को देखने का मौका मिलेगा।

अयोध्या- भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के अलावा भी घूमने की काफी सारी जगह हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू नदी का तट, कनक भवन और राम की पैड़ी को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

 

Leave a Reply