हिमाचली खबर: Bareilly Minor Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग छात्रा ने दरिंदगी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम जीशान है. वहीं, छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

स्कूल से लौटते समय दो बहनों को रोकता, पैसे देकर छोटी वाली को घर भेज देता, फिर करता रेप… अब छात्रा ने किया सुसाइड; दिल दहला देगी कहानी​
स्कूल से लौटते समय दो बहनों को रोकता, पैसे देकर छोटी वाली को घर भेज देता, फिर करता रेप… अब छात्रा ने किया सुसाइड; दिल दहला देगी कहानी​

मीरगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ रोजाना स्कूल जाती थी. जांच में सामने आया है कि आरोपी जीशान ने उन दोनों से मेलजोल बढ़ाया था. वह अक्सर स्कूल से लौटते समय उन्हें रास्ते में रोकता था और छोटी बहन को पैसों का लालच देकर घर भेज देता था. इसके बाद, वह बड़ी बहन को बहलाफुसलाकर या डराधमकाकर जंगल में ले जाता था, जहां वह उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देता था. विरोध करने पर आरोपी छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था.

27 अप्रैल को छात्रा से दरिंदगी

27 अप्रैल को आरोपी ने फिर से दोनों बहनों को रोका. उसने छोटी बहन को घर भेज दिया और बड़ी बहन को अपने साथ ले गया. पुलिस के अनुसार, उस दिन भी छात्रा के साथ दरिंदगी की गई. घर लौटने पर पीड़िता गहरे मानसिक आघात में थी. उस समय घर पर कोई पैरेंट्स मौजूद नहीं था, क्योंकि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं. इसी दौरान छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.

शरीर पर मिले चोट के निशान

परिवार आत्महत्या के सही कारणों से अनजान था, लेकिन अगले दिन आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी. रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले और रेप की पुष्टि हुई.

पुलिस ने जब छोटी बहन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी. उसने बताया कि कैसे जीशान उन्हें रास्ते में रोकता था और उस दिन भी वही उसे साथ ले गया था.

एसपी अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद ली. सबूत मिलने के बाद आरोपी जीशान को धर दबोचा गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.