
Jeetu Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश के चाचौड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे जीतू पटवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को दूर खड़ा देख जीतू पटवारी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “मैं गाड़ी में से देख रहा था कि कार्यकर्ताओं के बीच यह हॉलीवुड का हीरो कौन खड़ा है!”। ये दिलचस्प वाकया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थक इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में साझा कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों नेता चाचौड़ा में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक ऋषि अग्रवाल, प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
जयवर्धन सिंह को जीतू पटवारी ने कहा-हॉलीवुड हीरो..#jitupatwari #viral
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 13, 2026
जीतू पटवारी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
वहीं में 16 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। जिनमें कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह और राजेंद्र शुक्ला का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें-
ने अपने पत्र में कहा है कि जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हें पद पर बनाए रखना नैतिक रूप से उचित नहीं है। उनका तर्क है कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि सरकार अनैतिक आचरण और देश के अपमान का समर्थन कर रही है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। बजट सत्र से ठीक पहले इस मांग ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या विपक्ष इस मामले को सदन के भीतर भी जोर-शोर से उठाएगा।