इमरान हाशमी अब 2007 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल में नजर आएंगे, जो करीब 2 दशक बाद दर्शकों के बीच दस्तक देगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि ‘आवारापन’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। अब मोहित सूरी ने आवारापन 2 का निर्देशन न करने पर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा न बन पाने की वजह भी बताई है।

आवारापन 2 से क्यों बाहर हुए मोहित सूरी?
आवारापन 2 का निर्माण फिल्ममेकर महेश भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं और इसके निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं। जबकि, ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे। अब मोहित सूरी ने एनडीटीवी से बात करते हुए सीक्वल का हिस्सा न बन पाने पर चुप्पी तोड़ी है। मोहित सूरी ने कहा ‘इस फिल्म के निर्देशन को लेकर मुझसे पूछा ही नहीं गया। यही बात है, जो मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि वो मेरे साथ काम करना चाहते थे। अगर ऐसा होता, तो मैं इस फिल्म का हिस्सा जरूर होता।’
इमरान हाशमी संग काम करने पर क्या बोले मोहित सूरी
मोहित सूरी के अनुसार, उन्होंने इमरान हाशमी के साथ 8 फिल्में की हैं और अब भी अगर उनसे पूछा जाता तो वो बिना सोचेसमझे उनके साथ काम करने के लिए तैयार हो जाते। वह कहते हैं ‘इमरान के साथ तो मैं बिना कुछ सोचेसमझे काम करने को तैयार हूं। इमरान के साथ मैं 8 फिल्मों में काम कर चुका हूं और वो मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए अगर मुझे उनके साथ काम करना है तो मुझे उनको एक दमदार रोल देना होगा। मैं ऐसे ही किसी रोल के लिए उन्हें अप्रोच नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि हम दोनों का साथ काम करना, उनसे ज्यादा मेरे लिए फायदेमंद रहा है और आगे भी होगा।’
ब्लॉकबस्टर थी मोहित सूरी की ‘सैयारा’
मोहित सूरी ने आखिरी बार ‘सैयारा’ का निर्देशन किया था, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने दो नएनवेले एक्टर्स को मौका दिया था। इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जबकि अनीत पड्डा का ये तीसरा एक्टिंग प्रोजेक्ट था। फिल्म और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके चलते ये साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई। अब चर्चा है कि मोहित सूरी अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ एक और फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हैं, हालांकि इसे लेकर अब तक कोई और अपडेट सामने नहीं आया है।
मोहित सूरी और इमरान हाशमी का रिश्ता
बता दें, मोहित सूरी और इमरान हाशमी का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं हैं, दोनों एकदूसरे के रिश्तेदार भी हैं। इमरान और मोहित दोनों कजिन भाई हैं और साथ ही भट्ट परिवार का हिस्सा हैं। यानी दोनों का रिश्ता पेशेवर होने के साथसाथ निजी और गहरा भी है। दोनों ने ‘आवारापन’ के अलावा ‘जहर’, ‘कलयुग’, ‘मर्डर 2’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
ः



