हिमाचली खबर: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की बाहार आ जाती है। मार्केट में कई वैराइटी में आम मिलते हैं। आम खाना भला किसे पसंद नहीं, बच्चे बड़े से लेकर हर कोई इसे बड़े शौक से खाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आम को सीधे खाने के बजाय पहले 30 मिनट पानी में भिगोना क्यों जरूरी माना जाता है? आपने अक्सर देखा होगा कि घर के बड़ेबुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि आम खाने से कम से कम आधा घंटा पहले उसे पानी में भिगो देना चाहिए। ये कोई परंपरा नहीं बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। ऐसे में यहां जानने की कोशिश करेंगे कि इसके पीछे क्या कारण है। 

खाने से 30 मिनट पहले आम को पानी में क्यों भिगोकर रखना चाहिए? क्या है इसके पीछे की साइंटिफिक वजह​
खाने से 30 मिनट पहले आम को पानी में क्यों भिगोकर रखना चाहिए? क्या है इसके पीछे की साइंटिफिक वजह​

1. फाइटिक एसिड का निकलना
आम में फाइटिक एसिड नाम का एक नेचुरल तत्व होता है, जिसे ‘एंटीपोषक तत्व’ माना जाता है। यह शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे मिनरल्स के अवशोषण में बाधा डालता है। जब हम आम को पानी में भिगोते हैं, तो यह एसिड पानी में घुल जाता है, जिससे आम पचाने में आसान हो जाता है।

2. शरीर की गर्मी कम करे
आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि आम की तासीर गर्म होती है। आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है जिसे थर्मोजेनेसिस कहते हैं। पानी में भिगोने से आम की गर्मी निकल जाती है। अगर आप बिना भिगोए आम खाते हैं, तो इससे चेहरे पर मुहांसे, कब्ज या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3. कीटनाशकों और केमिकल्स की सफाई
आजकल फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड या अन्य कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। आम की ऊपरी सतह पर लगे ये रसायन पानी में भिगोने से हट जाते हैं। यह त्वचा की जलन और पेट के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।