महिला ने प्रेग्नेंसी के बाद घटाया 15 किलो वजन, वेट लॉस के लिए रोजाना सुबह किया बस ये एक काम

प्रेग्नेंसी के बाद, खासकर सिज़ेरियन सेक्शन के बाद वज़न कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। दरअसल, हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, रिकवरी और नई माँ की ज़िम्मेदारियों के बीच, वापस शेप में आना महिलाओं के लिए किसी टास्क से कम नहीं होता है। लेकिन हाल ही में डॉक्टर अपराजिता लांबा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल में सिर्फ एक बदलाव कर प्रेग्नेंसी के बाद 15 किलो वजन घटाया है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अपराजिता लांबा ने 20 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि एक आसान ड्रिंक बदलने ने उनके डिलीवरी के बाद वज़न घटाने के सफ़र में अहम भूमिका निभाई।

सुबह ब्लैक कॉफ़ी का किया सेवन

डॉक्टर अपराजिता लांबा ने वजन कम करने के लिए सुबह चाय की जगह ब्लैक कॉफ़ी लेना शुरू किया। यह उनके लिए असरदार बदलाव साबित हुआ। बकौल डॉक्टर लांबा, यह सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक रिचुअल है। दूध और चीनी वाली चाय की तुलना में ब्लैक कॉफ़ी लगभग बिना कैलोरी की होती है (यदि बिना चीनी ली जाए)। रोज़ 1–2 कप बदलने से धीरे-धीरे कैलोरी कम हो सकती है।

ब्लैक कॉफ़ी क्यों मदद कर सकती है?

  • मेटाबॉलिज़्म सपोर्ट: 2019 में जर्नल Critical Reviews in Food Science and Nutrition में प्रकाशित मेटा-एनालिसिस (13 रैंडम कंट्रोल्ड ट्रायल्स, 606 प्रतिभागी) में पाया गया कि अधिक कैफीन लेने से बॉडी वज़न, BMI और बॉडी फैट में हल्की लेकिन सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण कमी देखी गई। मतलब  कैफीन अकेले चमत्कार नहीं करता, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ सपोर्ट कर सकता है।

  • स्किन हेल्थ: ब्लैक कॉफ़ी में क्लोरोजेनिक एसिड जैसे पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे कोलेजन ब्रेकडाउन धीमा हो सकता है यानी स्किन इलास्टिसिटी बेहतर रह सकती है।

  • हार्ट हेल्थ और लंबी उम्र: कई बड़े ऑब्ज़र्वेशनल स्टडीज़ में सीमित मात्रा (आमतौर पर 1–3 कप प्रतिदिन) में कॉफ़ी सेवन को कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और ऑल-कॉज़ मॉर्टेलिटी के कम जोखिम से जोड़ा गया है।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

अगर आप ब्रेस्टफीडिंग कर रही है रोज़ 200, 300 mg से अधिक कैफीन न लें (लगभग 1–2 कप स्ट्रॉन्ग कॉफ़ी) अधिक कैफीन से बच्चे में चिड़चिड़ापन या नींद की समस्या हो सकती है। खाली पेट बहुत स्ट्रॉन्ग कॉफ़ी न लें (एसिडिटी बढ़ सकती है) अगर आपको हाई BP, एंग्जायटी, नींद की कमी तो कैफीन सीमित रखें।

क्या सिर्फ़ कॉफ़ी से वज़न कम होगा?

नहीं, ब्लैक कॉफ़ी सपोर्टिंग टूल हो सकती है, लेकिन असली फर्क लाइफ स्टाइल को बेहतर करने से आता है। संतुलित प्रोटीन-रिच डाइट लें। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पर्याप्त पानी पिएं। 6–7 घंटे की नींद (जितना संभव हो) लें। हल्की वॉक से शुरुआत करें और पेल्विक फ्लोर और कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज़ करें 

Leave a Reply