भारत के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेल सकते हैं. हालांकि रोहित शर्मा अभी भारत के लिए अपना अंतिम मैच आईसीसी विश्व कप 2027 में खेलना चाहते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को एक और विश्व कप जीताने की बात कही है और इसी वजह से टी20 और टेस्ट से संन्यास के बावजूद ये दोनों ही खिलाड़ी अभी भी वनडे फ़ॉर्मेट में खेलते हैं और आईसीसी विश्व कप 2027 तक खेलते रहना चाहते हैं.
BCCI के इस फैसले से खुश नही हैं Rohit Sharma
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कल रात दूसरे वनडे के दौरान एक रिपोर्टस आई और इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट्स के अनुसार हिटमैन को चयनकर्ताओं ने बता दिया है कि अब वो उनसे आगे बढ़ चुके हैं और आगे उन्हें मौका नही दिया जाएग, रोहित शर्मा चाहें तो अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं या फिर लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के दौरान संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.
हालांकि रोहित शर्मा चयनकर्ताओं के इस फैसले से खुश नही हैं और वो भारत के लिए आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान BCCI अधिकारियों से मिले थे और वो चयनकर्ताओं के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे.
बीसीसीआई अब यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी के साथ आगे बढ़ना चाहती है, ऐसे में BCCI ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब वो हिटमैन के साथ आगे नही बढ़ना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले हफ्ते चयन समिति ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित से इस विषय पर बात की थी.
BCCI ने रोहित शर्मा के संन्यास पर तोड़ी चुप्पी
IANS को BCCI के एक सोर्स ने बताया कि सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा पर यह फैसला छोड़ दिया है कि वो अभी रिटायरमेंट लेना चाहते हैं या वो इंतजार करना चाहते हैं. यह निर्णय निजी तौर पर रोहित पर छोड़ दिया गया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मैसेज चयन समिति की ओर से साफ है कि उन्हें लॉर्ड्स वनडे के बाद नहीं चुना जाएगा.
गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 19 जुलाई को इंग्लैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स पर खेला जाना है और अब 19 जुलाई को ही साफ हो पाएगा कि रोहित शर्मा क्या फैसला लेते हैं.



