WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की 1 और जीत से भारत को हुआ फायदा, WTC Final की रेस से बाहर हुईं ये 3 टीमें..

WTC Points Table 2025-27 AUS vs ENG

WTC Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC World Test Championship 202527) के तहत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है. अब तक एशेज में 3 मैच खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) ने ये तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 मैचों की सीरीज के इस तीसरे मैच को 82 रनों से जीता है.

ऑस्ट्रेलिया की इस लगातार तीसरी जीत ने उनके आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table 2025-27) में स्थिति और मजबूत कर दी है, वहीं इंग्लैंड की लगातार तीसरी हार ने उनके आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 फाइनल (WTC Final 2025-27) की उम्मीदों को खत्म कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत की अपनी नंबर 1 पर जगह

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी शुरुआत बेहद खास अंदाज में की है, पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने वेस्टइंडीज को 2 मैचों की सीरीज में शिकस्त दी. उसके बाद से एशेज सीरीज के पहले 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार जीत हासिल की है. इंग्लैंड की टीम ने इस तीसरे टेस्ट मैच को जीतने की पूरी कोशिस की, लेकिन वो नाकाम रहे थे. आख़िरकार ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 82 रनों से जीता और 5 मैचों के बाद 100 पीसीटी के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है, अफ्रीका की टीम 4 में से 3 मैचों में जीत और 1 हार के बाद 75 के पीसीटी के साथ नंबर 2 पर मौजूद है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वहीं नंबर 3 और 4 की बात करें तो नंबर 3 पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है, जिसका पीसीटी 66.67 का है, वहीं नंबर 4 पर श्रीलंका की टीम है, उनका भी पीसीटी 66.67 का है.

WTC Points Table में इंग्लैंड की हालत बेहद खस्ता

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table 2025-27) में लगातार तीसरी हार के बाद इंग्लैंड की हालत खराब हो चुकी है, टीम अब फाइनल की रेस से बाहर नजर आ रही है. इंग्लैंड की टीम 8 मैचों के बाद 5 हार और 2 जीत एवं 1 ड्रा के बाद 27.08 की पीसीटी के साथ नंबर 7 पर है. वहीं इंग्लैंड से उपर भारतीय टीम है, जो नंबर 6 पर है.

भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, इस दौरान टीम इंडिया को 4 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, वहीं 1 मैच ड्रा रहा. भारतीय टीम अब इस रेस में 48.01 पीसीटी के साथ नंबर 6 पर है, वहीं भारत से उपर पाकिस्तान की टीम है, जिसने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के बाद 50 के पीसीटी के साथ नंबर 5 पर अपनी जगह मजबूत कर रखी है.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table 2025-27) में नंबर 8 पर बांग्लादेश और नंबर 9 पर वेस्टइंडीज की टीम है, इन तीनों टीमों का सफर अब लगभग खत्म होने की कगार पर है.

Leave a Reply