Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की सिर्फ 38 साल की उम्र में भारत में ही निधन हो गया है, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मातम छा गया है. अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन हो गया.

शापूर जादरान लंबे वक्त से गंभीर बीमार से जूझ रहे थे. उनका इलाज भारत में ही चल रहा था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को उनके निधन की जानकारी शेयर की.

Shapoor Zadran के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बात

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शापूर जादरान के निधन पर लिखा कि

“अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन पर गहरे दुख और शोक का इजहार करता है.”

बोर्ड ने आगे लिखा कि

“शापूर अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले लोगों में से एक थे. उनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल की उन्नति और विकास में अहम भूमिका निभाई.”

إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ

With profound grief and deep sorrow, the Afghanistan Cricket Board mourns the passing of former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran.

Shapoor Zadran was one of the foundationlaying figures of Afghanistan cricket, whose dedication,… pic.twitter.com/iPIAJ6HLkq

— Afghanistan Cricket Board July 7, 2026

इस गंभीर बिमारी से पीड़ित थे शापूर जादरान

शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस से जूझ रहे थे, जो इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक बीमारी है. पिछले कुछ महीनों से भारत के NCR रीजन में उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि उन्होंने ग्रेटर नोएड के अस्पताल में आखिरी सांस ली.

शापूर जादरान के भाई घमई जादरान के मुताबिक, पिछले साल के अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें भारत लाया गया था.

शापूर जादरान ने किया है अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व

शापूर जादरान ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे की 44 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 43 विकेट चटकाए. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में उन्होंने 37 अपने नाम किए.