भारत में इलेक्ट्रिक कारों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनकी ज्यादा कीमत अभी भी कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती है. इसी समस्या का समाधान BatteryasaService मॉडल बनकर सामने आया है. इस सुविधा में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाते. बैटरी अलग से किराये पर मिलती है और उसके लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क देना होता है. इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Kia Syros EV

Kia ने अपनी नई के साथ BaaS सुविधा शुरू की है. इसकी सामान्य कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होती है, लेकिन BaaS प्लान चुनने पर इसे ₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. बैटरी के लिए ₹3.30 प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा. यह EV 42kWh और 51.4kWh बैटरी विकल्प के साथ आती है और एक बार चार्ज होने पर 526 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है.

MG Comet EV

अगर आपका बजट कम है, तो भी अच्छा ऑप्शन है. इसकी सामान्य शुरुआती कीमत ₹7.63 लाख है, लेकिन BaaS के साथ इसे ₹4.92 लाख में खरीदा जा सकता है. इसके लिए ₹3.20 प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज देना होगा.

Tata Punch.ev

Tata Punch.ev भी BaaS मॉडल में आती है. इसका बेस वेरिएंट सामान्य तौर पर ₹9.69 लाख का है, लेकिन BaaS चुनने पर इसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख रह जाती है. बैटरी इस्तेमाल करने के लिए केवल ₹2.60 प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा.

Tata Tiago.ev

Tata Tiago.ev फेसलिफ्ट भी इस सुविधा के साथ आती है. इसकी सामान्य कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होती है, जबकि BaaS के साथ इसे ₹4.69 लाख में खरीदा जा सकता है. इसका बैटरी किराया भी ₹2.60 प्रति किलोमीटर है.

Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara भी BaaS ऑप्शन के साथ आती है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसकी शुरुआती कीमत ₹15.99 लाख है, लेकिन BaaS प्लान के तहत इसे ₹10.99 लाख में खरीदा जा सकता है. बैटरी किराया वेरिएंट के मुताबिक ₹3.99 से ₹4.39 प्रति किलोमीटर तक है.