मशरूम का स्वाद कई लोगों को बेहद पसंद होता है. यही वजह है कि रेस्टोरेंट में मशरूम से बनी अलगअलग डिशेज़ खूब ऑर्डर की जाती हैं. हालांकि, बहुत से लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर नहीं मिल सकता, लेकिन सही सामग्री और आसान तरीके से आप घर पर भी स्वादिष्ट रेस्टोरेंटस्टाइल मशरूम डिशेज़ बना सकते हैं. इससे बाहर का खाना खाने की जरूरत भी कम पड़ती है और स्वाद का मजा भी मिलता है.

मशरूम सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, , विटामिन बी, विटामिन डी, पोटैशियम और कई दूसरे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से बनाया जाए, तो यह हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकता है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मशरूम से कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज़ तैयार की जा सकती हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं. आइए जानते हैं मशरूम से बनने वाली 5 रेस्टोरेंटस्टाइल डिशेज़ और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

मशरूम से बनाएं ये 5 रेस्टोरेंटस्टाइल डिशेज़

मशरूम बटर मसाला

प्याज, टमाटर, अदरकलहसुन और हल्के मसालों की ग्रेवी तैयार करें. इसमें मशरूम डालकर कुछ मिनट पकाएं और आखिर में थोड़ा मक्खन मिलाएं. मशरूम में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी होते हैं, जबकि टमाटर और प्याज इस डिश को और पौष्टिक बनाते हैं.

मशरूम फ्राइड राइस

उबले चावल में मशरूम, गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और हरे प्याज को हल्का भूनकर मिलाएं. इसमें कम तेल और हल्के मसालों का इस्तेमाल करें. सब्जियां विटामिन और फाइबर देती हैं, जबकि मशरूम कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह स्वादिष्ट और पेट भरने वाली डिश है.

मशरूम सूप

एक पैन में थोड़ा तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें लहसुन, प्याज और मशरूम डालकर 4 से 5 मिनट भूनें. फिर पानी में डालकर 8 से 10 मिनट पकाएं. आखिर में काली मिर्च और थोड़ा नमक डालकर गर्मागर्म परोसें. मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और पोटैशियम होता है, जो शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं.

मशरूम पास्ता

होल व्हीट पास्ता उबाल लें. एक पैन में मशरूम, शिमला मिर्च और लहसुन हल्का भूनें, फिर इसमें पास्ता और थोड़ा दूध या हल्की सॉस मिलाकर पकाएं. होल व्हीट पास्ता में फाइबर और मशरूम में प्रोटीन व विटामिन बी होते हैं, जो इसे ज्यादा पौष्टिक बनाते हैं.

चिली मशरूम

मशरूम को हल्का भूनकर उसमें प्याज, शिमला मिर्च, लहसुन और अपनी पसंद की सॉस मिलाकर कुछ मिनट पकाएं. इसमें कम तेल का इस्तेमाल करें. मशरूम में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जबकि सब्जियां इस डिश में विटामिन और मिनरल्स बढ़ाने का काम करती हैं.

मशरूम से डिश बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

मशरूम खरीदते समय हमेशा ताजे और साफ मशरूम चुनें. इस्तेमाल करने से पहले इन्हें अच्छी तरह धो लें और ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें. डिश में जरूरत से ज्यादा तेल, मक्खन, क्रीम या नमक डालने से बचें. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मशरूम को बहुत ज्यादा देर तक न पकाएं, क्योंकि इससे इसका स्वाद और बनावट बदल सकती है.

इसके साथ ताजी सब्जियां भी मिलाएं, ताकि डिश ज्यादा पौष्टिक बने. हमेशा ताजी सामग्री का इस्तेमाल करें और खाना बनने के तुरंत बाद परोसें. इससे स्वाद भी अच्छा रहेगा और पोषण भी बेहतर मिलेगा.