Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: होली पर करीब आएंगे अरमान और अभिरा, विद्या के सामने करेंगे रोमांस

Yeh Rishta Kya Kehlata Holi Twist Armaan Abhira Romance

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में होली के मौके पर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। मेकर्स इस बार त्योहार के रंगों के साथ जबरदस्त ड्रामा और रोमांस परोसने की तैयारी में हैं। सेट से सामने आई बीटीएस तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। शो में इन दिनों अरमान और अभिरा के बीच दूरियां दिखाई जा रही हैं।

अरमान और अभिरा के रिश्ते में काफी तनाव है, लेकिन होली स्पेशल एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेगी। सामने आई तस्वीरों में अरमान और अभिरा एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच ‘अभिमान’ की जोड़ी पहले से ही काफी पॉपुलर है और अब इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलने वाली है।

विद्या के सामने होगा रोमांस

प्रोमो में दिखाया गया है कि पोद्दार परिवार की होली सेलिब्रेशन के बीच अभिरा की एंट्री होती है। वहीं, सेट से आई तस्वीरों में अरमान अभिरा के बेहद करीब नजर आ रहा है। दोनों आंखें बंद किए एक-दूसरे में खोए दिखते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीन विद्या के सामने होगा, जिससे कहानी में नया बवाल खड़ा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो घर में बड़ा ड्रामा तय है।

क्या यह सिर्फ एक सपना है

शो की कहानी को देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि का यह मिलन शायद हकीकत नहीं बल्कि सपना हो सकता है। दोनों एक-दूसरे से नफरत करने का दावा करते हैं, ऐसे में अचानक इतना रोमांटिक मोमेंट फैंस को चौंका रहा है। हो सकता है कि होली के रंगों में डूबा यह सीन किसी एक का ख्वाब हो, जो कुछ पलों के लिए दर्शकों को खुश कर दे।

टीआरपी में आएगा उछाल

इन दिनों की टीआरपी में गिरावट देखने को मिल रही है और यह रेटिंग लिस्ट में नीचे खिसक गया है। ऐसे में मेकर्स होली स्पेशल एपिसोड से बड़ा दांव खेलने वाले हैं। अरमान और अभिरा का रोमांटिक ट्विस्ट शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल ला सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि होली का यह रंगीन मिलन सच होगा या सिर्फ एक सपना। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि आने वाले एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास और रोमांचक होने वाले हैं।

Leave a Reply