सुरवीन चावला आज बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया का एक जानामाना और बेहद सक्सेसफुल चेहरा हैं। उन्होंने क्रिमिनल जस्टिस, सेक्रेड गेम्स और राणा नायडू जैसी सुपरहिट वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुरवीन ने अपने करियर की शुरुआत ओटीटी से नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री से की थी? बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सुरवीन एक दौर में टीवी की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं। हालांकि, इसी पॉपुलैरिटी के बीच उनका नाम एक शादीशुदा टीवी एक्टर के साथ भी जुड़ा था, जिसने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

टीवी शो काजल के सेट पर बढ़ीं नजदीकियां

यह बात उस समय की है जब सुरवीन चावला टीवी सीरियल काजल की शूटिंग कर रही थीं। इस शो में उनके अपोजिट मशहूर एक्टर अपूर्वा अग्निहोत्री लीड रोल में थे। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों एकदूसरे के काफी क्लोज आ गए थे। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद अपूर्वा, सुरवीन की तरफ अट्रैक्ट होने से खुद को रोक नहीं पाए। सेट पर जब भी शूटिंग से ब्रेक मिलता, दोनों घंटों एकदूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते और बातें करते थे। सेट पर मौजूद हर इंसान को उनकी इस खास बॉन्डिंग के बारे में अंदाजा हो गया था।
 

यूनिट मेंबर का बड़ा खुलासा

उस दौरान शो की यूनिट के ही एक मेंबर ने दोनों के रिश्ते पर बात करते हुए बताया था, “अपूर्वा की पत्नी शिल्पा अक्सर सेट पर नहीं आती थीं। ऐसे में अपूर्वा को सुरवीन के साथ वक्त बिताने का पूरा मौका मिल जाता था। देखते ही देखते सिर्फ 34 महीनों में ही दोनों की दोस्ती बेहद गहरी हो गई थी। वे सेट पर एकदूसरे के लिए अपना प्यार एक्सप्रेस करने से भी नहीं कतराते थे, और यह बात वहां मौजूद सभी लोग नोटिस कर रहे थे।”
 

घर बचाने के लिए अपूर्वा ने पीछे खींचे कदम, ऐसे हुआ ब्रेकअप

जब सुरवीन और अपूर्वा के अफेयर के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में आग की तरह फैलने लगे, तो कई तरह की गॉसिप्स शुरू हो गईं। जब इस रिश्ते की भनक अपूर्वा की पत्नी शिल्पा को लगी, तो चीजें बदलने लगीं। अपूर्वा को भी जल्द ही रियलाइज हो गया कि वह एक गलत रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। वह किसी भी हाल में अपनी पत्नी शिल्पा को छोड़ना नहीं चाहते थे और न ही अपना घर तोड़ना चाहते थे। अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए अपूर्वा ने सुरवीन से दूरियां बनानी शुरू कर दीं, उनका हाथ छोड़ दिया और अपनी वाइफ के पास वापस लौट गए। इसके साथ ही इस अधूरे रिश्ते का हमेशा के लिए एंड हो गया।