बीसीसीआई उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला ने रोहित शर्मा के संन्‍यास पर पूरी तस्‍वीर साफ कर दी है। शुक्‍ला ने कहा कि टीम सेलेक्‍शन पर चयनकर्ता फैसला लेंगे।

बीसीसीआई उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला ने रोहित शर्मा के भविष्‍य की तस्‍वीर साफ कर दी है। रोहित शर्मा के वनडे संन्‍यास की खबरों को खारिज करते हुए शुक्‍ला ने कहा कि ‘हिटमैन’ के अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का कोई सवाल ही नहीं बनता।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इंग्‍लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर रोहित शर्मा अपना आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं। हालांकि, भारतीय ओपनर ने लॉर्ड्स में शतक जमाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। उन्‍होंने 110 गेंदों में 138 रन बनाए और लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने।

राजीव शुक्‍ला ने रोहित के संन्‍यास की खबरों को अफवाहें बताकर खारिज किया और बताया कि भारतीय बल्‍लेबाज के लिए आगे की राह क्‍या है।

राजीव शुक्‍ला ने क्‍या कहा

शुक्‍ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्‍सा हैं और खेलना जारी रखेंगे। मीडिया और सोशल मीडिया में फैल रही खबरों का कोई मतलब नहीं है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। फिलहाल उनके संन्‍यास पर कोई सवाल नहीं है।’ शुक्‍ला ने भारत की मौजूदा लीडरशिप का समर्थन किया और कहा कि शीर्ष क्रम में किसी प्रकार के बदलाव की जरुरत नहीं है।

राजीव शुक्‍ला ने कहा, ‘हर किसी को अपने विचार रखने का हक है। मगर टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, ये चयनकर्ता निर्धारित करेंगे। भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है और जीत रही है, तो इस समय बदलाव की कोई जरुरत नहीं है।’

रोहित का ऐतिहासिक शतक

बता दें कि इंग्‍लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा खूब दबाव में थे। उनके बारे में खबर फैल गई थी कि लॉर्ड्स उनका आखिरी वनडे हो सकता है। हालांकि, ‘हिटमैन’ ने दबाव को अच्‍छी तरह सोखा और 110 गेंदों में 17 चौके व पांच छक्‍के की मदद से 138 रन बनाए। इस तरह भारतीय ओपनर ने तमाम आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

भारतीय टीम बेशक तीसरा वनडे 27 रन से गंवा बैठी और तीन मैचों की सीरीज 12 से हार गई। टीम इंडिया अब सितंबर में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे एक्‍शन में लौटेगी। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा की कोशिश इस सीरीज में ज्‍यादा से ज्‍यादा रन बनाकर अपनी जगह बरकरार रखने की होगी।